ताज़ा खबरें
दिल्ली यानि मिनी इंडिया का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
महाकुंभ की अव्यवस्था को नेता सदन अपने में भाषण नकार दें: अखिलेश
दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन
आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल

रामपुर: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश पिछड़ गया है और अर्थव्यवस्था भी कमजोर हुई है। नोटबंदी से न तो कालाधन ही वापस आएगा और न भ्रष्टाचार कम होने वाला। यूपी के सीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक से भी क्या फायदा जहां हर रोज जवान शहीद हो रहे हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को रामपुर के महात्मा गांधी स्टेडियम में लैपटॉप व साइकिल वितरण समारोह में बोल रहे थे। समाजवादी विकास रथ के माध्यम से रामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, नोटबंदी से लोगों को परेशानी हो रही है। लोग चेक से कब तक छोटे-छोटे पेमेंट करते रहेंगे। शादी ब्याह में क्या नाइयों, पंडितों को चेक से भुगतान किया जाएगा। उन्हें खुशी है कि रामपुर में यह लाइन नहीं लग रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों बाद फिर से भ्रष्टाचार हो जाएगा। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाया और कहा कि ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक का भी क्या फायदा जहां अभी भी जवान शहीद हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रामपुर में दो सौ करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर नगर विकास मंत्री आजम खां ने भी संबोधित करते हुए नोटबंदी का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिये फैलाई जा रही बातों का भी खंडन किया। कहा कि भाजपा और सपा का कभी मिलन नहीं हो सकता।

उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती का बिना नाम लिए कहा कि उनका बुआ ब्राडकास्टिंग चैनल झूठी बातें फैला रहा है। चुनाव में सपा नए जोश के साथ फिर सरकार में वापस आएगी। उन्होंने अपने खिलाफ साजिश रचने वालों को भी खूब चेताया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख