ताज़ा खबरें
दिल्ली यानि मिनी इंडिया का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
महाकुंभ की अव्यवस्था को नेता सदन अपने में भाषण नकार दें: अखिलेश
दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन
आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल

इलाहाबाद: देश की युवा पीढ़ी पूर्व प्रधानमंत्री के करिश्माई व्यक्तित्व को चित्र प्रदर्शनी से जानेगी। इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह पर स्वराज भवन में सोमवार से शुरू हुई चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यह मात्र प्रदर्शनी नहीं, इंदिरा के साहस और संघर्षशील व्यक्तित्व को समेटे दस्तावेज है। समारोह में सोनिया गांधी ने कहा कि आज की पीढ़ी ने इंदिरा के बारे में सुना है। चित्रों में इंदिरा के संवेदनशील और करिश्माई व्यक्तित्व के बारे में प्रदर्शनी से पता चलेगा। स्वराज भवन में इंदिरा गांधी का जन्म हुआ। यहीं से उन्होंने राजनीति में कदम रखा। स्वराज भवन से उनका भावनात्मक लगाव रहा। इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा सिर्फ सास नहीं, बल्कि मां की तरह थीं। उनसे ही भारतीय संस्कृति और राजनीति सीखी। शहर के गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी 1966 में जब प्रधानमंत्री बनीं तो देश तमाम संकटों से जूझ रहा था। उस वक्त विकट चुनौतियों का इंदिरा ने दृढ़ता के साथ सामना किया। विदेश नीति को आधार दिया। जाति, धर्म से ऊपर उठकर देश के लिए काम किया। देश को विभाजन करने वाली ताकतों से अंतिम सांस तक लड़ती रहीं। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए इंदिरा शहीद हो गईं। भाषण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

समारोह में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, सांसद राजीव शुक्ल, सांसद प्रमोद तिवारी, विधानसभा में कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, अनु टंडन, कांग्रेस प्रचार प्रभारी नंदगोपाल गुप्ता नंदी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, राजेंद्र त्रिपाठी, जेएन मिश्रा, शेखर बहुगुणा, अनिल द्विवेदी, उपेंद्र सिंह, किशोर वार्ष्णेय व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख