ताज़ा खबरें
महाकुंभ की अव्यवस्था को नेता सदन अपने में भाषण नकार दें: अखिलेश
दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन
आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया,पर सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शनिवार को लखनऊ में कहा कि गाजीपुर में सपा सबसे मजबूत है, इसलिए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव वहीं से चुनावी बिगुल फूंकेंगे। उन्होंने कहा कि सपा के शंखनाद से बसपा और भाजपा दोनों हवा में उड़ जाएंगी। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यादव ने कहा कि तैयारियों के संबंध में बैठक करके सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दे दिया गया है। यादव ने कहा कि 'नेताजी की गाजीपुर में ऐतिहासिक रैली होगी।' उन्होंने कहा, 'गाजीपुर जिला हमेशा से ही नेताजी के साथ रहा है. नेताजी भी गाजीपुर को बहुत चाहते हैं। इसलिए उन्होंने पूरे प्रदेश में गाजीपुर को चुना है।' प्रदेश सपा अध्यक्ष ने पूर्वाचल के सभी कार्यकर्ताओं को 23 नवंबर को गाजीपुर पहुंचने का निर्देश दिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख