- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने दुर्ग जिले में कार्रवाई कर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ अभियंता को एक लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया । ब्यूरो के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि ब्यूरो की टीम ने दुर्ग जिले के तेलीगुंडरा गांव में कार्रवाई करते हुए वितरण कंपनी के कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मीनारायण बंछोर (48 वषर्) को एक लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि तेलीगुंडरा निवासी अविनाश देवांगन गांव में फ्लाई ऐश ब्रिक्स की फैक्टरी लगाना चाहता था। इसके लिए वह बिजली कनेक्शन चाहता था। देवांगन ने बिजली के लिए आवेदन दिया था। बिजली कनेक्शन के संबंध में देवांगन ने लक्ष्मीनारायण बंछोर से सम्पर्क किया तब बंछोर ने इसके लिए एक लाख रूपए रिश्वत की मांग की। उन्होंने बताया कि देवांगन ने इसकी शिकायत ब्यूरो से की थी। आज बंछोर ने एक लाख रूपए लेकर देवांगन को अपने कार्यालय में बुलाया था। वहीं देवांगन की शिकायत पर एसीबी की टीम बंछोर के दफ्तर के करीब पहुंच गई थी।
- Details
रायपुर: रायपुर शहर के बाहरी हिस्से में स्थित कचना गांव में सिर पर भगवा पट्टी बांधे 15 से 20 युवकों के एक समूह ने एक चर्च परिसर में घुसकर कथित तौर पर तोड़-फोड़ की और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। घटना के वक्त चर्च में रविवार की प्रार्थना चल रही थी। हमलावर कथित तौर पर दक्षिणपंथी हिंदू संगठन बजरंग दल के सदस्य थे। रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने बताया कि इस सिलसिले में पांच युवक गिरफ्तार किए गए हैं। छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल ने आरोप लगाया कि नारेबाजी कर रहे हमलावर बजरंग दल के सदस्य थे और उन्होंने महिलाओं और एक नवजात तक को भी नहीं बख्शा, जबकि रायपुर की पुलिस उनकी पहचान के बारे में चुप्पी साधे हुए है। चंद्राकर ने कहा, 'तकरीबन 15 से 20 युवक उस वक्त कचना गांव में स्थित चर्च परिसर में घुस गए जब वहां प्रार्थना चल रही थी।'
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई कई मुठभेड़ों में सीआरपीएफ के दो कमांडो शहीद हो गए जबकि 14 घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि देर शाम गोली लगने के कारण दो कमांडो की मौत हुई। जबकि टीम का नेतृत्व कर रहे कमांडेंट पीएस यादव सहित 14 अन्य घायल हो गए। गोली और छर्रे लगने से घायल होने वाले अन्य लोगों में सहायक कमांडेंट योगेन्द्र, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष और कांस्टेबल सोना सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गश्ती दल ने दोपहर साढ़े 12 बजे से कई हमले और गोलीबारी झेली जबकि कुछ अन्य दस्ते देर रात तक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मुठभेड़ में शामिल रहे। इस पूरे घटनाक्रम में सीआरपीएफ के कोबरा बल का नक्सलियों के साथ पहली मुठभेड़ बस्तर के सुकमा में हुई।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की दो अलग-अलग घटनाओं में माओवादियों ने पुलिस मुखबिर बताते हुये दो आदिवासियों की हत्या कर दी। नारायणपुर के अतिक्ति पुलिस अधीक्षक ओ पी शर्मा ने बताया कि कुरसनार पुलिस थाने के अंतर्गत कुंदला गांव में उग्रवादियों ने कल रात सुखराम पोयम की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि यहां से करीब 350 किमी दूर स्थित कुंदला गांव में करीब 20 लोगों का हथियारबंद समूह घुस गया और पोयम को उसके घर से बाहर खींच लाया। उन्होंने उसे कई गोलियां मारी और मौके से भाग गये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि माओवादियों ने पहले उसे पुलिस का समर्थक और खबरी बताया, फिर बाद में उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सुबह घटनास्थल पर पहुंची।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






