- Details
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक जज के बंगले में बकरी घुस गई। इस घटना के बाद पुलिस ने बकरी और उसके मालिक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। मामला फिर अदालत में गया, जहां बकरी को तो छोड़ दिया गया, लेकिन उसके मालिक को जेल भेज दिया गया। कोरिया जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में फर्स्ट क्लास जुडिशल मजिस्ट्रेट एच रात्रे के बंगले में बकरी घुसने के मामले में पुलिस ने बकरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। जनकपुर थाने के थाना प्रभारी आर एस पैकरा ने बताया कि कस्बे में रहने वाले 40 वर्षीय अब्दुल हसन की बकरी जज के बंगले में अक्सर घुस जाती थी और वहां घास और पौधों को चट कर जाती थी। इससे नाराज न्यायधीश ने पुलिस से बकरी मालिक की शिकायत की थी।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अनुत्तीर्ण करने की धमकी देकर छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने शिक्षक प्रवीण कुमार बंजारे (38) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल में पढ़ती है। वहां आरोपी प्रवीण कुमार शिक्षक है। वह छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने छात्रा के घर जाता था। एक फरवरी को जब छात्रा घर में अकेली थी तब प्रवीण ट्यूशन पढ़ाने गया था। वहां प्रवीण ने छात्रा को अनुत्तीर्ण करने की धमकी दी और उसके साथ बलात्कार किया।
- Details
रायपुर: नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में राज्य शासन ने नक्सल अभियान के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति की है। इसके साथ ही राज्य में चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डी एम अवस्थी को नक्सल अभियान का विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया है। अवस्थी इससे पहले पुलिस हाउसिंग विभाग में प्रबंध निदेशक के पद पर थे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पहली बार है जब पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी को नक्सल अभियान का जिम्मा सौंपा गया है। इससे पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर के विज के पास यह प्रभार था। उन्होंने बताया कि अवस्थी नक्सल अभियान के साथ ही विशेष आसूचना शाखा के भी प्रमुख होंगे।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बल ने एक नक्सली को मार गिराया है जबकि बस्तर क्षेत्र में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 204 बटालियन के दल को गस्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब पेडिया के हिड़मापारा गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने सीआरपीएफ के दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षा बल ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। जब सुरक्षा बल ने इलाके की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया। घटनास्थल से एक देशी रायफल और अन्य सामान बरामद किया गया है। राज्य के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में पुलिस ने अलग अलग घटनाओं में दो नक्सलियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकरियों ने बताया कि क्षेत्र के कांकेर जिले में पुलिस ने एक नक्सली मंगेल (48 वषर्) और सुकमा जिले में किसके मुड़ा (21 वषर्) को गिरफ्तार कर लिया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






