ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

श्रीनगर: श्रीनगर से 35 किलोमीटर दूर पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक स्थानीय आतंकी की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान के दौरान गुंदीपुरा गांव के एक घर में छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों को गांव में आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया था । उन्होंने बताया कि घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि इस हमले में कोई सुरक्षाकर्मी हताहत नहीं हुया। अभी तक आतंकियों की संख्या का पता नहीं चल सका। ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षाबलों ने अपनी स्थिति संभाल ली और आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई।

ऐसा माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच इस गोलीबारी में एक स्थानीय आतंकी की मौत हो गयी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख