ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जम्मू: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से सकारात्मक संदेश मिलने के बाद भाजपा ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में जल्द सरकार गठन की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि यह लोगों की इच्छा है। भाजपा नेता निर्मल सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘मेरा मानना है कि जम्मू-कश्मीर में बगैर वक्त गंवाए सरकार बनानी चाहिए।’ पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग चाहते हैं कि भाजपा-पीडीपी सरकार बनाए, क्योंकि कांग्रेस के शासनकाल में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। पिछले साल मार्च में दोनों पार्टियों के बीच हुए गठबंधन के वक्त की कोशिशों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा, ‘गठबंधन का एजेंडा तैयार करने में दो महीने का वक्त लगा था।’ जम्मू-कश्मीर की 87 सदस्यीय विधानसभा में पीडीपी के 27 और भाजपा के 25 विधायक हैं।

बीते सात जनवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के अचानक निधन से पहले दोनों पार्टियों ने 10 महीने तक गठबंधन सरकार चलाई थी। आठ जनवरी से राज्य में राज्यपाल शासन लागू है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख