ताज़ा खबरें
हरियाणा में कांग्रेस की आंधी, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी सबसे आगे
हरियाणा:शाम 5 बजे तक 61% मतदान, नूंह जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग
कांग्रेस ने किसानों को गरीब, बदहाल बनाने में कसर नहीं छोड़ी: मोदी
संविधान की रक्षा के लिए आरक्षण पर 50% की सीमा हटाना जरूरी:राहुल गांधी
सीएम वही होगा, जिसे विधायक चाहेंगे और हाईकमान तय करेगा: हुड्डा

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार (8 जुलाई) को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। विश्वासमत प्रस्ताव के पक्ष में 45 वोट पड़े, वहीं विपक्ष में शून्य वोट पड़े। बीजेपी विधायक वोटिंग के दौरान सदन से वॉकआउट कर गए।

वोटिंग से पहले विश्वासमत प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

'जितने विधायक हैं, उसके आधे भी आ नहीं आएंगे वापस': सीएम

हेमंत सोरेन के भाषण के दौरान बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। हेमंत सोरेन ने कहा, ''न इनके पास सोच है और न ही एजेंडा है। इनके पास केंद्रीय एजेंसियां हैं। जितने विधायक हैं, उसके आधे भी आ जाएं वापस तो बड़ी बात होगी। लोकसभा चुनाव में चेहरा दिखा दिया है, अब बचा है राज्यों का चुनाव। महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ा जायेगा और इनको उसमें भी आईना दिखाएंगे। इनका षड्यंत्र नहीं चलने वाला है।'' सोरेन ने कहा, ''मैं यहां वैधानिक प्रक्रिया के द्वारा आया हूं। विपक्ष को फिर मुझे इस भूमिका में देखकर कैसा लग रहा है, वो उसके आचरण में दिख रहा है।

बीजेपी राजनीतिक रोटियां सेक रही है: सोरेन

मुख्यमंत्री सोरेन ने बीजेपी पर हमला करते हुए सदन में कहा कि ये केवल राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे हैं।''

चंपई सोरेन का का किया धन्यवाद

उन्होंने कहा, ''मैं चंपई सोरेन का धन्यवाद करूंगा, जिन्होंने निर्भीक होकर सरकार चलायी, सरकार को बचाया। ये लोग (बीजेपी) खरीद-फरोख्त कर रहे थे।'' हेमंत सोरेन ने अपने करीबी चंपई सोरेन के पद से हटने के एक दिन बाद, चार जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से 28 जून को जमानत मिली थी। इसके बाद वो जेल से बाहर आए।

हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उन्होंने ईडी की हिरासत में ही सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद चंपई सोरेन सीएम बने।

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 76 विधायक हैं। हेमंत सोरेन ने तीन जुलाई को सरकार बनाने का दावा पेश किया था, जिसके बाद सत्तारूढ़ जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन ने राज्यपाल को 44 विधायकों की समर्थन लिस्ट सौंपी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख