- Details
हैदराबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना में एक रोडशो के दौरान हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने का एलान किया था। इसको लेकर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हैदराबाद का नाम बदलने का आपका ख्वाब, ख्वाब ही रहेगा।
असदुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज हम देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के सीएम यहां आए। उनका एक पेटेंट डायलॉग है कि हम नाम बदल देंगे, उनसे कुछ और आता ही नहीं।"
'हैदराबाद का नहीं बदल सकते नाम'
एआईएमआईएम नेता ने आगे कहा, "अरे भाई! आप हैदराबाद का नाम नहीं बदल सकते। आपका ख्वाब, ख्वाब ही रहेगा।" उन्होंने कहा कि अमित शाह बोल रहे हैं। मैं रिजर्वेशन खत्म कर दूंगा। आप मलकपेट में हार रहे हैं, पहले आप यहां आकर देख लो।
- Details
हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस बीच रविवार को तेलंगाना के निर्मल में पीएम मोदी की एक रैली के दौरान कुछ लोग खंभों पर चढ़ गए। इसे देख पीएम ने तुरंत उनसे नीचे उतरने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नीचे आ जाइए दोस्तों, आप में से कोई गिरेगा तो मुझे बहुत दुख होगा। उन्होंने कहा कि ये जो ऊपर चढ़ गए हैं, मेरी उनसे विनती है कि नीचे आ जाइए, भईया।
टेक्नोलॉजी में भी तुष्टीकरण कर रही है बीआरएस
पीएम बोले, "आप मोदी को जानिए ये मोदी अपना घर बनाने के लिए नहीं, बल्कि गरीबों का घर बनाने के लिए अपना घर छोड़कर आया है। बीआरएस तो टेक्नोलॉजी तक में तुष्टीकरण ले आई है। क्या अब भारत में धर्म के आधार पर भी आईटी पार्क बनेगा।" इससे पहले सीएम केसीआर ने हैदराबाद में मुस्लिम युवाओं के लिए आईटी पार्क बनाने की बात की थी।
- Details
हैदराबाद: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता अब जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) की तरह ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण देने की मांग को मानने से इंकार कर दिया था। उन्होंने हाल ही में संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक में एससी, एसटी और ओबीसी को अलग से आरक्षण नहीं दिए जाने के लिए केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की भी आलोचना की।
तेलंगाना के पेद्दापल्ली में बृहस्पतिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि अधिकतर पिछड़े वर्गों ने कांग्रेस से एससी-एसटी की तरह ही आरक्षण की मांग की थी जिसने आजादी के बाद लंबे समय तक देश में शासन किया। उन्होंने कहा, ‘‘एससी-एसटी, ओबीसी के वोट पाने के लिए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता अब अपनी चुनावी सभाओं में प्रचार कर रहे हैं कि जाति आधारित जनगणना कराई जानी चाहिए।''
- Details
हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों शोरों से प्रचार प्रसार में लगी हैं। इस बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें तेलंगाना के लिए छह गारंटी और अलग-अलग घोषणाएं शामिल हैं। 42 पन्नों का घोषणापत्र 'अभय हस्तम' जारी करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तेलंगाना के लोगों का मूड ऐसा है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को सत्ता में लाना है।
कांग्रेस की छह गारंटी में 30 नवंबर के चुनाव के बाद राज्य में पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए प्रति माह 2,500 रुपये और 500 रुपये में गैस सिलेंडर के साथ-साथ सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा शामिल है। इसके अलावा, रायथू भरोसा के तहत, पार्टी हर साल किसानों को 15,000 रुपये की निवेश सहायता का वादा करती है, जबकि खेत मजदूरों को 12,000 रुपये मिलेंगे। कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में चेयुथा के बारे में भी बात की गई है। चेयुथा के तहत, पात्र लाभार्थियों को चार हजार रुपये पेंशन और 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






