- Details
नई दिल्ली: भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान में गुरुवार को मोदी सरकार को भी घसीट लिया और कहा कि वह सरकार के अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली के विरूद्ध अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई अब भी ‘पिंजड़े का तोता’ ही है। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पिछले वर्ष सितम्बर में जेटली को लिखे पत्र को भी जारी किया जिसमें उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ने डीडीसीए और हॉकी इंडिया के बीच गड़बड़झाले में ‘कुटिल भूमिका’ निभाई। उन्होंने 13 सितम्बर को लिखा, ‘वह दिन दूर नहीं जब आपको उन सभी लूटों का जवाब देना होगा जो आपके प्रभारी रहते हुआ, आपके समय में जहां क्रिकेट को काफी नुकसान हुआ वहीं आपके विश्वस्त मित्रों को लाभ मिला।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली में नगर निगम के एक लाख से ज़्यादा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सड़कों से लेकर निगम के स्कूल अस्पतालों में असर दिखने लगा है। अपनी मांगों को लेकर एमसीडी कर्मचारियों ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कैंप ऑफिस के बाहर पटपड़गंज में कूढ़े का ढेर लगाकर प्रदर्शन किया। इस हड़ताल में तीनों निगमों के सफाई कर्मचारी, शिक्षक, डॉक्टर सब शामिल हैं। एमसीडी कर्मचारियों ने कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के सामने और जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। दिल्ली के तीनों नगर निगमों के कुल सवा लाख कर्मचारी हैं जिनमें से करीब 60 हज़ार सफ़ाई कर्मचारी हैं। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से ढलाव से ही नहीं बल्कि सड़कों और गलियों से भी कूड़ा उठना बंद हो गया है।
- Details
नई दिल्ली: नगर निगम के कई सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के यहां स्थित अधिकारिक आवास के बाहर प्रदर्शन किया और उनके वेतन के लिए ‘तत्काल’ राशि जारी करने की मांग की। उन्होंने अपनी मांगों को पूरा नहीं करने पर ‘अनिश्चिकाल’ के लिए काम को बंद रखने की धमकी भी दी। सफाई कर्मचारियों ने सिसोदिया के ऑफिस के गेट पर कूड़ा भी फैला दिया। वेतन की मांग कर रहे कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। इस हड़ताल के चलते दिल्ली की सड़कों पर जगह जगह कूड़ा फैला हुआ है। गौर हो कि सफाई कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। मजदूर विकास समयुक्ता मोर्चा के अध्यक्ष संजय गहलोत ने बताया कि कर्मचारियों को दो-तीन महीनों से उनका वेतन नहीं मिला है। बार-बार आग्रहों के बावजूद हमारी मांगें नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि ऐसे में, हम लोग यहां पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
- Details
नई दिल्ली: वेतन एवं भत्तों के भुगतान के लिए ‘तत्काल’ धन जारी करने की मांग करते हुए नगर निगम के सफाईकर्मियों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर आज (बुधवार) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर सफाईकर्मियों ने ‘अनिश्चितकालीन’ हड़ताल पर जाने की धमकी दी। मजदूर विकास संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि दो-तीन माह से कर्मचारियों को उनके वेतन नहीं मिले हैं। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद हमारी मांगें सुनी नहीं गईं। इसलिए हमने यहां विरोध प्रदर्शन किया। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो हम अनिश्चितकाल तक काम रोक देंगे। गहलोत ने दावा किया कि तीनों नागरिक निकायों के कर्मचारियों ने केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






