ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के विरुद्ध अपराध की जांच के लिए जांच आयोग बनाया है, जिसकी अध्यक्षता रिटायर्ड जज दिनेश दयाल करेंगे। नोटिफिकेश के मुताबिक, फरवरी 2013 के बाद के महिला के विरुद्ध अपराध के जितने भी मामले आए चाहे वह हिंसा के हों, पीछा करने या परेशान करने के हों, सबकी जांच की जाएगी और सरकार को सुझाव दिए जाएंगे कि सरकार इन पर क्या कार्रवाई करे। आयोग को जो अधिकार मिले हैं, उसके तहत यह जांच आयोग सुझाव देगा कि किस कानून में क्या बदलाव की जरूरत है, किस तरीके से ऐसे मामलों में तेज कार्रवाई हो और किस तरीके से मौजूदा कानून के प्रावधान और जस्टिस वर्मा समिति की सिफारिशें सही ढंग से लागू हों, जिससे ऐसे मामले दोबारा ना हों।

नई दिल्ली: शहर में 10 साल से पुराने डीजल वाहनों के मालिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बाहर अपना वाहन बेचने के लिए दिल्ली सरकार से अब अनापत्ति प्रमाणपत्र ले सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। परिवहन विभाग का यह कदम इस संबंध में सरकार को उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद आया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘सभी मोटर लाइसेंसिंग अधिकारियों (एमएलओ) को 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों के मालिकों को एनओसी देने का निर्देश दिया जाता है जिससे कि वे दिल्ली-एनसीआर के बाहर उनकी बिक्री कर सकेंगे।’’

नई दिल्ली: अगले साल निगम चुनावों में मुकाबले के मद्देनजर आप से बाहर किये गए प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव द्वारा गठित स्वराज अभियान ने मंगलवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में 100 कार्यालय खोले हैं। इस गतिविधि को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस संगठन की राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना है। अगर संगठन मुकाबले में हिस्सा लेगा तो उसका सीधा मुकाबला अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप से होगा जो तीनों एमसीडी में भाजपा को हराना चाहती है। अभियान के एक नेता ने यह भी संकेत दिया है कि वह अगले साल पंजाब में होने वाले चुनाव में हिस्सा लेगा।

नई दिल्ली: कटु विवादों एवं विभिन्न विषयों पर अक्सर आमने सामने रहने वाले दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में एक साथ बैठे। दर्शक दीर्घा में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे। गणतंत्र दिवस परेड में लगातार तीसरी बार दिल्ली की झांकी नहीं निकली। साल 2013 में गणतंत्र दिवस समारोह में आखिरी बार दिल्ली की झांकी दिखी थी। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने पिछली बार यह कह कर राजनीति विवाद खड़ा कर दिया था कि केजरीवाल को परेड देखने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख