- Details
नई दिल्ली: सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को छठे दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी और साथ ही दिल्ली नगर निगम के स्कूलों के हजारों शिक्षकों ने भी काम पर आने से इनकार कर दिया जिससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है। पूर्व में ‘चॉक डाउन’ हड़ताल घोषित करने वाले शिक्षकों ने पूर्ण हड़ताल पर जाने का फैसला किया। एक वरिष्ठ नगरनिगम अधिकारी ने कहा एनडीएमसी और ईडीएमसी के करीब 1,100 स्कूलों के लगभग 12,000 शिक्षकों की हड़ताल से करीब सात लाख छात्र प्रभावित होंगे। नगर निगम शिक्षक संघ के महासचिव रामनिवास सोलंकी ने कहा, ‘‘हम ‘चॉक डाउन’ हड़ताल कर रहे थे लेकिन आज उत्तर एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के स्कूलों के शिक्षक पूर्ण हड़ताल पर चले गए।
- Details
नई दिल्ली: दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पीटने का एक वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस आलोचनाओं के घेरे में आ गई। प्रदर्शनकारियों में छात्राएं भी शामिल थीं जिन्हें आरएसएस मुख्य कार्यालय के पास पीटा गया। दरअसल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिल्ली पुलिस प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं को बेरहमी से पीट रही है। यह वीडियो 30 जनवरी को शूट किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसपर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। दो पत्रकारों ने 30 जनवरी को विरोध प्रदर्शन को कवर करने के दौरान खुद को पीटे जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने बिना किसी उकसावे के कार्रवाई की।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली के एक निजी स्कूल के परिसर में छह साल के बच्चे की मौत को लेकर बढ़ते गुस्से के बीच प्रदेश सरकार ने रविवार को शहर के सभी स्कूलों से उनके यहां मौजूद सुरक्षा इंतजाम के संबंध में एक महीने के भीतर रिपोर्ट मांगा है और कहा है कि अकड़ और असंवेदनशील व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पहली कक्षा का छात्र दिव्यांश ककरोरा स्कूल में बनी पानी की टंकी में कल मृत पाया गया। मामले की जांच कर रही पुलिस का पूछताछ आज भी जारी है। पुलिस प्रधानाध्यापिका संध्या साबू सहित स्कूल के अन्य पदाधिकारियों से पूछताछ कर रही है। वसंत कुंज उत्तर थाने में पुलिस ने कल ही अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (ए) (लापरवाही के कारण मौत) के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
- Details
नई दिल्ली: रविवार को दिल्ली की कूड़ा पॉलिटिक्स के कई नजारे दिखे। पटपड़गंज गांव में जब 'आप' के कार्यकर्ता कूड़ा उठाने पहुंते तो हड़ताल पर उतारू एमसीडी कर्मचारी उनसे भिड़ गये। हालात बिगड़ते देख पुलिस भी पहुंच गयी। एमसीडी के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सफाई के नाम 'आप' के कार्यकर्ता फोटो शूट कराने आये हैं जबकि सरकार को एमसीडी कर्मचारियों का वेतन देना चाहिए। वहीं 'आप' के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एमसीडी के कर्मचारी उन्हें काम नहीं करने दे रहे। वेतन की मांग कर रहे एमसीडी के कर्मचारियों की हड़ताल के पांचवे दिन कूड़े के ढेर पर 'आप' की सियासी झाड़ू चली। 'आप' के विधायकों और कर्मचारियों ने अपने-अपने इलाकों में सफाई की।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






