- Details
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आप सरकार ने छह माह से भी पहले आम आदमी कैंटीन खोलने का ऐलान किया था, लेकिन यह प्रस्ताव अब तक हकीकत का रूप नहीं ले पाया है। तमिलनाडु में सब्सिडी युक्त अम्मा कैंटीन परियोजना चल रही है। सरकार के परामर्श निकाय दिल्ली वार्ता आयोग (डीडीसी) के उपाध्यक्ष आशीष खेतान ने पिछले साल 16 जुलाई को कहा था कि शुरुआती कुछ कैंटीन दो माह में चालू हो जाएंगे और हो सकता है कि यह स्वतंत्रता दिवस के पहले ही हो। लेकिन, आज की तारीख तक एक भी कैंटीन शुरू नहीं हुआ। कैंटीन का प्रस्ताव डीडीसी ने ही तैयार किया था। कामगार वर्ग और छात्रों को मुख्य रूप से लक्षित कर तैयार की गई यह योजना शहर की सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा कार्यान्वित की जानी है
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली में सफाईकर्मियों की हड़ताल के मामले में रविवार को एक जबर्दस्त ट्विस्ट आ गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अब बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे एमसीडी कर्मचारियों की मांग के समर्थन में उतर गए हैं। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि अगले हफ्ते हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद 'कुछ हल' जरूर निकल आएगा। प्राकृतिक चिकित्सा करवाने के लिए बेंगलुरू में मौजूद केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, 'मैं प्रदर्शन कर रहे एमसीडी कर्मचारियों की मांग का समर्थन करता हूं कि उन्हें उनका पूरा वेतन मिलना चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि मंगलवार को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद कुछ हल निकलकर आए।' मुख्यमंत्री ने राज्य के लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारियों की भी तारीफ की कि उन्होंने कचरा साफ करने के लिए 'पूरी रात' काम किया।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने रविवार को अपने वालंटियरों के साथ एक बार फिर झाड़ू उठा ली है। इस बार मामला चुनाव का नहीं, बल्कि दिल्ली की सड़कों पर सफाई का है। दिल्ली के मंत्री और विधायक अपने वालंटियरों की मदद से दिल्ली की सड़कों पर फैली गंदगी और कूड़ा उठा रहे हैं। दिल्ली में पिछले चार दिन से एमसीडी के सफ़ाईकर्मी हड़ताल पर हैं, जिसकी वजह से कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। अब सड़कों से कूड़ा उठाने की ज़िम्मेदारी स्वयं दिल्ली सरकार ने ली है। एमसीडी के सफ़ाईकर्मी वेतन न मिलने के चलते हड़ताल पर हैं। दिल्ली के तीनों निगमों पर बीजेपी का कब्ज़ा है और कर्मचारियों की ये हड़ताल अब हर बढ़ते दिन के साथ सियासत का मुद्दा बन रही है। जहां एक ओर केजरीवाल सरकार का दावा है कि वह वेतन के लिए पैसा जारी कर चुकी है वहीं बीजेपी इसे गलत ठहरा रही है।
- Details
नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के संगम पार्क इलाके में दो समुदायों के बीच हुई झड़प में कम से कम 15 लोग घायल हो गये। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार मध्य रात्रि तक कई पुलिस टीमों को इलाके में तैनात कर दिया गया है और दंगा का एक मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस हिंसक झड़प की शुरुआत उस समय हुई जब एक युवक को कुछ स्थानीय लोगों ने उस समय पीट दिया जब वह दूसरे समुदाय के एक परिवार के घर में कथित रूप से जबरदस्ती घुसने का प्रयास कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि युवक के समुदाय के लोग तुरंत मौके पर एकत्र हो गये और दूसरे समुदाय के एक समूह से उनकी भिड़ंत हो गयी। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और हिंसा में शामिल लोगों के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






