ताज़ा खबरें
'संघर्ष विराम में नहीं थी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता': विदेश सचिव मिस्री
मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित

इंफाल: मणिपुर की राजधानी इंफाल में आज राज्य सरकार द्वारा कर्फ्यू लगाने के बावजूद प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों से भिड़ गए। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग घायल हुए हैं और कुछ घरों में भी आग लगा दी गई है। इंफाल के न्यू चेकॉन इलाके में हिंसा भड़क गई। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़े।

घटनास्थल की तस्वीरों में दिख रहा है कि दमकलकर्मी जलते हुए घर को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान एक संकरी गली में प्रदर्शनकारियों के एक बड़े गुट पर आंसू गैस के गोले दागते हुए नजर आ रहे हैं।

मणिपुर के कुकी बहुल गांव खमेनलोक में एक महिला सहित मेइती समुदाय के नौ लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद आज उग्र विरोध प्रदर्शन हुआ। कल इंफाल में मणिपुर की एक मात्र महिला मंत्री नेमचा किपगेन के सरकारी आवास में आग लगा दी गई थी। राज्य की उद्योग मंत्री किपगेन उस समय घर पर नहीं थीं, जब यह हमला हुआ।

मणिपुर में हुई ताजा हिंसा राज्य में शांति के प्रयासों को एक बड़ा झटका लगा है। एक महीने से ज्यादा समय से हिंसाग्रस्त मणिपुर में लगातार शांति की कोशिशें की जा रही हैं।

मैतेई और कुकी समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर झड़प हो गई थी। ये घटना ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही कर्फ्यू में ढील दी गई थी। खमेनलोक इलाके में बीते कुछ दिनों से लगातार तनाव बना हुआ था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख