- Details
अंबाला (जनादेश ब्यूरो): हरियाणा के अंबाला के गांव बरनाला में रविवार को बजरंग दल और ईसाई समाज के लोगों के बीच टकराव हो गया। बताया जा रहा है कि बरनाला में किराए के एक मकान में ईसाई समाज के लोग इकट्ठा होकर प्रार्थना सभा कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर बजरंग दल के लोग पहुंच गए और धर्मांतरण का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद अंबाला पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया।
धर्मांतरण का आरोप लगा किया हंगामा
रिपोर्ट के अनुसार, बरनाला गांव में एक किराए के कमरे में ईसाई समाज के लोग बीते तीन साल से प्रार्थना कर रहे हैं। इसकी जानकारी बजरंग दल के सदस्यों को मिली तो वह गांव में पहुंचे और ईसाई समाज के लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। दोनों पक्षों की तरफ से आरोप प्रत्यारोप के दौरान माहौल गर्म हो गया और दोनों ने एक दुसरे पर हमला कर दिया। कई लोगों को चोट भी पहुंची है।
- Details
चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। साधुओं को ईश्वर से मिलवाने के नाम पर नपुंसक बनाने के मामले में शुक्रवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने साधुओं को नपुंसक बनाने से जुड़े मामले की केस डायरी डेरा मुखी को सौंपने के सीबीआई स्पेशल कोर्ट के फैसले को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया है।
हाईकोर्ट ने रद्द किया सीबीआई की विशेष अदालत का आदेश
हाईकोर्ट ने मामला दोबारा सीबीआई स्पेशल कोर्ट को भेजते हुए नए सिरे से इस पर निर्णय लेने का आदेश दिया है। सीबीआई ने 2019 में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले को चुनौती दी थी। सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को अपना बचाव तैयार करने के लिए यह केस डायरी, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेज उपलब्ध करवाने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने ही डेरे में साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) गैर राजनैतिक और किसान मजदूर मोर्चा ने सुप्रीम कोर्ट को चिठ्ठी लिखी है। उन्होंने मांग की है कि कोर्ट केंद्र सरकार को एमएसपी गारंटी कानूनी बनाने के आदेश दें। उन्होंने कहा है कि यह हमारी मांग नहीं है, बल्कि अलग-अलग सरकारों ने हमसे ये वादा किया है।
101 किसान दिल्ली जाकर धरना देना चाहते थे, सरकार ने रोका: हुड्डा
इससे पहले खन्नौरी में संयुक्त किसान मोर्चा के (गैर-राजनीतिक) के चल रहे अनशन और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के शंभू पर लगे धरने के बीच कृषि पर संसदीय मामलों की कमेटी ने भी एमएसपी की कानूनी गारंटी की सिफारिश की थी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसान आंदोलन पर गुरुवार को कहा कि सरकार से किसानों की बात सुनने की मांग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में उठाया जाना चाहिए और अगर किसान चाहते हैं तो सरकार को इसका समाधान करना चाहिए। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल वहां जाएगा जो किसान नेता हैं, उनकी हालत गंभीर है। प्रजातंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। किसानों के जत्थे को रोका जा रहा है।
- Details
गुरुग्राम (जनादेश ब्यूरो): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम में अपने आवास पर आखिरी सांस ली। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनकी पार्टी ने यह जानकारी दी। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के 5 बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई थी। चौटाला की पहचान एक कद्दावर नेता के रूप में रही है। उनकी गिनती हरियाणा के प्रभावशाली नेताओं में होती है। 2022 में 12 वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे।
जानकारी के अनुसार, ओपी चौटाला का पार्थिव शरीर सिरसा स्थित उनके पैतृक गांव लाया जाएगा और लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






