ताज़ा खबरें
रोहित वेमुला दलित नहीं था- तेलंगाना पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट की दाखिल
केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट 7 मई को करेगा सुनवाई

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव को लेकर दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी ने पांच सीटों पर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस सूची में पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है। साथ ही पार्टी ने करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी का एलान कर दिया है।

अंबाला लोकसभा से किरण पूनिया होंगी प्रत्याशी, कुरुक्षेत्र से पाला राम सैनी लड़ेंगे चुनाव, करनाल से देवेंद्र कादियान को बनाया उम्मीदवार, सोनीपत लोकसभा से भूपेंद्र मलिक चुनाव लड़ेंगे, रोहतक से रविंद्र सांगवान होंगे प्रत्याशी।

वहीं करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए राजेंद्र मदान उर्फ रामा मदान चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से उम्मीदवार उतारे थे।

जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा में पांच और लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। पार्टी ने देवेंद्र कादियान को पूर्व सीएम मनोहर लाल और कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा के सामने उम्मीदवार बनाया है। देवेंद्र कादियान की उम्र 45 वर्ष है और उनका पेशा खेती और बिजनेस है। उन्होंने बीए, एलएलबी की पढ़ाई की है।

अंबाला (हरियाणा): शंभू बार्डर पर धरना दे रहे किसानों ने बुधवार को अंबाला-लुधियाना रेल मार्ग बाधित कर दिया। लगभग दो हजार किसान 12 बजे के करीब शंभू रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। ऐसे में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 81 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

इस दौरान सुरक्षा कारणों से 18 ट्रेनें पूर्णरूप से रद्द कर दी गईं, जबकि आठ ट्रेनों को बीच रास्ते में रद्द करना पड़ा। वहीं नौ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोककर वापस लौटाया गया। इसके अलावा 46 ट्रेनों को बदले मार्ग से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से रेलयात्रियों को विभिन्न मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शंभू बार्डर पर बुधवार की सुबह से ही किसानों का तांता लगा रहा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से परिवार समेत किसान यहां जमा हुए। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे किसानों ने अंबाला-लुधियाना रेल मार्ग बाधित कर दिया।

चंडीगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद के पहले विस्तार में शपथ लेने वाले चार कैबिनेट मंत्रियों में से एक थे। सोमवार को बीरेंद्र सिंह भाजपा से इस्तीफा दे दिया। सिंह अब कांग्रेस में घर वापसी करेंगे, जिस पार्टी में वह पहले चार दशक से अधिक समय तक रह चुके हैं।

उन्होंने मीडिया से कहा, “मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख जे.पी.नड्डा को भेज दिया है। मेरी पत्नी प्रेम लता, जो 2014-2019 तक विधायक थीं, ने भी पार्टी छोड़ दी है। कल (मंगलवार को), हम कांग्रेस में शामिल होंगे।”

जाट समुदाय के प्रसिद्ध नेता सिंह हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अगस्त 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। सिंह के कांग्रेस में शामिल होने को हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट मतदाताओं को लुभाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। सिंह के बेटे बृजेंद्र ने 10 मार्च को भाजपा सांसद के रूप में इस्तीफा दे दिया और "मजबूर राजनीतिक कारणों" का हवाला देते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए।

चंडीगढ़: हरियाणा की सैनी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वासमत का सामना किया। सदन के अंदर यह प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हो गया। खास बात ये है कि इस विश्वासमत को लेकर जेजेपी ने अपने सभी विधायकों के लिए व्हिप जारी कर कहा था कि कोई भी विधायक सदन में पेश ना हो। लेकिन व्हिप जारी करने के बावजूद जेजेपी के पांच विधायक सदन पहुंच गए। हालांकि, विश्वासमत पेश होने से पहले ही ये सभी पांच विधायक सदन से बाहर हो गए। इस तरह जेजेपी के सभी 10 विधायक विश्वास मत के दौरान सदन में गैर-हाजिर रहे।

वहीं, विश्वास मत के दौरान निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी सदन से बाहर निकले। हरियाणा विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 90 है। जबकि बीजेपी के पास कुल अपने विधायक 41 हैं। जबकि बहुमत का आंकड़ा 46 है। ऐसे में जेजेपी के सभी 10 विधायकों (पांच सदन में आए ही नहीं जबकि जो पांच आए वो सदन से आकर लौट गए) और एक निर्दलीय विधायक के बाहर आने के साथ ही अब विधानसभा में कुल संख्या 79 है। जिसके मुताबिक बहुमत का आंकड़ा 40 है। जबकि सदन में बीजेपी के पास अपने विधायक 41 हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख