ताज़ा खबरें
नेपाल ने भी दो भारतीय मसालों 'एवरेस्ट और एमडीएच' को किया बैन
पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी
'कानून का पालन किए बिना भूमि अधिग्रहण असंवैधानिक': सुप्रीम कोर्ट
केजरीवाल की जमानत अपवाद नहीं- गृहमंत्री की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट
छठे चरण में 180 दागी, 338 करोड़पतियों में सबसे अमीर नवीन जिंदल
बीजेपी वालों से गुज़ारिश है, घटना पर राजनीति न करें: स्वाति मालीवाल
लोकसभा चुनाव में बीजेपी 220 से कम सीटों पर सिमट जाएगी:केजरीवाल

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने रायबरेली और कैसरगंज सीट से अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बीजेपी ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह और कैसरगंज से बृज भूषण शरण के बेटे को टिकट दिया है। दिनेश प्रताप सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव सोनिया गांधी के खिलाफ लड़ा था। वह 2019 में सोनिया गांधी से 1.6 लाख वोटों से चुनाव हार गए थे। वहीं कैसरगंज से बीजेपी ने मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण के बेटे करण भूषण को टिकट दिया है। 

रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट रायबरेली पर भाजपा ने योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने गुरुवार को लोकसभा उम्मीदवारों की 17वीं सूची जारी कर इन दोनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के दो बेटे, प्रतीक भूषण सिंह और करण भूषण सिंह हैं। प्रतीक भूषण गोंडा से विधायक हैं और करण भूषण सिंह पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले इनकी कोई राजनीतिक भागीदारी नहीं रही है। करण भूषण सिंह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। वह पहले 2018 में यूपी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

वहीं इसके साथ ही भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपने 6 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने घासीपुरा विधानसभा से शंभूनाथ राउत, भोगराई से आशीष पात्रा, भंडारीपोखरि से सुधांशु नायक, बरी से उमेश चंद्र जेना, बाराबती कटक से पूर्णचंद्र महापात्र और बेगुनिया विधानसभा से प्रकाश चंद्र रणबिजुली को चुनावी मैदान में उतारा है।

प्रियंका गांधी को बताया संस्कारहीन

रायबरेली से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने टिकट मिलने के बाद मीडिया से कहा कि उनके सामने कौन लड़ेगा ये महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण कमल का निशान है। प्रियंका गांधी को दिनेश प्रताप ने संस्कारहीन और अपरिपक्व महिला बताते हुए कहा कि उनको पीएम मोदी ने बिटिया कहा था, मगर वो बिटिया कहलाने में भी शर्म महसूस कर रही थीं। उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। दिनेश प्रताप ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस बार रायबरेली में विजय मिलेगी। अमेठी की तरह रायबरेली में भी इस बार कमल खिलेगा। जनता ने पांच साल में जान लिया कि गांधी परिवार उनके हक के लिए अच्छा नहीं है।

कांग्रेस आज कर सकती है घोषणा

अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस आज खत्म हो सकता है। उम्मीद है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज दोनों सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। सूत्रों की तरफ से जानकारी मिली है कि इन सीटों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। लंबे समय से अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग रही है कि गांधी परिवार का ही कोई सदस्य इस सीट से चुनाव मैदान में उतरे। गौरतलब है कि अमेठी सीट पर लंबे समय तक गांधी परिवार का कब्जा रहा था। साल 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी सांसद बनती रही थीं। हाल ही में राजस्थान से राज्यसभा पहुंचने के बाद अब वो इस सीट से चुनाव में नहीं उतरेंगी।

20 मई को मतदान

सात चरण के आम चुनाव के पांचवें दौर में 20 मई को कैसरगंज, अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें अपनी पार्टी से ‘‘जो भी आदेश मिलेगा, उसका वह पालन करेंगे।''अटकलें लगाई जा रही हैं कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। 2019 में रायबरेली सीट से उनकी मां सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख