ताज़ा खबरें
अमेठी में बसपा सुप्रीमो मायावती ने महज 24 घंटे में ही बदला उम्मीदवार
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के शिक्षक नियुक्ति केस में सीबीआई जांच को रोका

लखनऊ (जनादेश ब्यूरो): लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनदर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट रविवार (14 अप्रैल) को जारी कर दी। कांग्रेस की ओर से इस लिस्ट में तीन राज्यों के 10 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है। कन्हैया कुमार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी मनोज तिवारी को चुनौती देंगे। पार्टी ने दिल्ली की तीन, पंजाब की छह और उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है।

यूपी की रायबरेली और अमेठी सीट पर लगी निगाहें

कांग्रेस ने रविवार को इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वह दो अप्रैल को सपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब गठबंधन  उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। यहां भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को मैदान में उतारा है।

सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। कांग्रेस 14 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी थी।

रविवार को 15वें उम्मीदवार के तौर पर इलाहाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह के नाम की घोषणा की गई। उज्जवल करछना से दो बार विधायक रहे और मुलायम सरकार में पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं। इनके पिता रेवती रमण सिंह सात बार विधायक और 2004 से 2014 तक इलाहाबाद से सांसद और 2016 से 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे हैं।

कांग्रेस को यूपी में गठबंधन में मिली 17 सीटों में रायबरेली और अमेठी छोड़कर अन्य सभी पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं। ऐसे में अब लोगों की निगाह इन दोनों सीटों पर लगी हैं। देखना यह है कि इन दोनों सीटों पर परिवार का कोई सदस्य मैदान में उतरता है अथवा पार्टी के दूसरे नेताओं को मौका मिलता है।

चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल के दिया टिकट

वहीं दिल्ली की चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने पंजाब के पटियाला से धर्मवीर गांधी, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा, अमृतसर से गुरजीत औजला, जालंधर से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमन सिंह को टिकट दिया है।

दूसरी बार चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार

37 वर्षीय कन्हैया कुमार बिहार के बेगुसराय के रहने वाले हैं, इस बार वे दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की टिकट पर बेगुसराय लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उन्हें 4 लाख से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए और 2023 में उन्हें कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में शामिल किया गया।

दो बार सांसद रह चुके हैं मनोज तिवारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी दो बार से सांसद हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था। कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल चांदनी चौक लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। जय प्रकाश अग्रवाल ने इस सीट से साल 1984, 1989 और 1996 में जीत हासिल की थी। उदित राज उत्तर-पश्चिम दिल्ली से बीजेपी नेता योगेंद्र चंदोलिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

कल यानि शनिवार को किया था 16 उम्मीदवारों का एलान

कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें चंडीगढ़ लोकसभा सीट के अलावा, गुजरात की चार, हिमाचल प्रदेश की दो और ओडिशा की नौ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था। इसके साथ ही पार्टी ने गुजराज की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का एलान कर दिया था।

फोटो: सोशल मीडिया से साभार

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख