ताज़ा खबरें
किसानों आंदोलन 90 दिन से जारी, प्रदर्शन के चलते रोज 69 ट्रेनें रद्द
सीएए के तहत 14 लोगों को दिए गए नागरिकता प्रमाण पत्र: मंत्रालय
न्यूजक्लिक के संपादक की तुरंत रिहाई का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
जनता ने तय की मोदी की विदाई, 'इंडिया' की बनेगी सरकार: खड़गे
चाबहार पर अमेरिका ने कभी नकारात्मक दृष्टिकोण नहीं रखा: जयशंकर

नई दिल्‍ली (जनादेश ब्यूरो): अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस आज फैसला सुना सकती है। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, अमेठी और रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नाम ‘कुछ दिन' में घोषित किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ने नेतृत्व से आग्रह किया कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाद्रा को चुनाव लड़ना चाहिए।

राहुल गांधी 2004 से 2019 तक अमेठी से लोकसभा सदस्य रहे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव जीतकर अपनी सांसदी बरकरार रखी थी। अदालत के एक फैसले के बाद उनकी सांसदी छिन गयी थी, अदालत के एक अन्य फैसले के बाद उनकी सांसदी बहाल हुई थी।

2024 का लोकसभा चुनाव वह पुन: केरल के वायनाड से लड़ रहे हैं, जहां शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया।

वहीं, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने दो दशक तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि प्रियंका गांधी इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख