ताज़ा खबरें
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
हमारी पार्टी के थीम सॉन्ग पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक : आतिशी
आरएसएस हमेशा से आरक्षण की समर्थक, लोग झूठ फैला रहे: भागवत

नई दिल्ली/मुंबई: पश्चिमी यूपी की मेरठ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस बार टीवी सीरियल 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है।

मेरठ में एक 'बाहरी नेता' के तौर पर पहले से ही उनकी आलोचना हो रही थी। अब वोटिंग खत्म होते ही उनका मेरठ छोड़कर मुंबई लौट जाने को विपक्ष मुद्दा बना रहा है। 26 अप्रैल को जैसे ही मतदान हुआ और अरुण गोविल मुंबई के लिए रवाना हो गए। इससे स्थानीय नेताओं और जनता में भी नाराजगी है। इस बीच गोविल ने खुद बताया कि आखिर उन्हें मुंबई क्यों लौटना पड़ा।

कांग्रेस ने घेरा तो, अरुण गोविल ने दी सफाई

चुनावी अभियान में पहने गए कुर्ता-पायजामे की जगह शर्ट-पैंट। बीजेपी का स्कार्फ छोड़कर कैप का इस्तेमाल। पांव में चप्पलों की जगह जूते.... वोटिंग खत्म होते ही अरुण गोविल ने अपना गेटअप भी बदल लिया। इसकी एक फोटो शेयर करते हुए यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने अरुण गोविल पर निशाना साधा है।

अमेठी: अमेठी का सियासी रण दिलचस्प होता जा रहा है। शनिवार को गौरीगंज स्थित कांग्रेस भवन में तीन वाहनों के पहुंचने से सियासत गर्मा गई है। दरअसल, इसमें से एक वाहन राहुल गांधी के पूर्व निजी सचिव व एक प्रियंका के करीबी का बताया जा रहा है। जबकि एक जीप अमेठी की थी। वर्ष 2019 में राहुल गांधी के चुनाव हारने के बाद यह वाहन वापस दिल्ली बुला लिए गए थे। शनिवार को एक बार फिर इनकी आमद से राजनीतिक हल्कों में तरह-तरह की चर्चा है।

हैरानी की बात तो यह है कि कांग्रेस को कोई भी पदाधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि इन गाड़ियों से कौन आया है। आने वाले लोग कहां है। जबकि सियासी गलियारे में अलग-अलग चर्चा चल रही है। एक पदाधिकारी ने दबी जुबान से सिर्फ यह बताया कि वाहन आ गए हैं, टीम भी आ जाएगी। कांग्रेस भवन में देर शाम तक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र, मीडिया प्रभारी अनिल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता डटे रहे। हालांकि इन वाहनों से कौन आया है, इसको लेकर कोई नहीं बोल रहा है। बस सिर्फ इतना कह रहे हैं कि इंतजार करिए, सब बताएंगे।

फिरोजाबाद (जनादेश ब्यूरो): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए कहा है कि राम और कृष्ण की धरती पर ये लोग गोकशी की छूट देना चाहते हैं। काशी और अयोध्या के बाद हम मथुरा की ओर बढ़ चले हैं। फिरोजाबाद लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने यहां जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या के बाद अब वे मथुरा की ओर बढ़ चले हैं।

गोकशी का जिक्र कर सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' वाले लोगों को लगता है कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है, वहीं कांग्रेस राज में उनके चट्टे-बट्टे गरीबों का राशन भी डकार जाते थे। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि हम काशी और अयोध्या के बाद मथुरा की ओर बढ़ चले हैं।

लखनऊ: यूपी में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की सभी आठ सीटों पर 54% से ज्यादा मतदान हुआ है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे। अमरोहा में सबसे ज्यादा 64.02 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मथुरा में सबसे कम 49.29 प्रतिशत मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार का कहना है, आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों की 8 संसदीय सीटों पर मतदान शाम 7 बजे शुरू हो गया, जो कि शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मैदान पर ईसी बल के सभी जवान लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इसमें बलों की 239 कंपनियां तैनात की गई हैं।

बंदरों ने रोका मतदान

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित शहीद भगत सिंह स्कूल में बूथ नंबर 556 पर अचानक वोटिंग रुक गई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख