ताज़ा खबरें
अमेठी में बसपा सुप्रीमो मायावती ने महज 24 घंटे में ही बदला उम्मीदवार
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के शिक्षक नियुक्ति केस में सीबीआई जांच को रोका

नई दिल्ली: लगातार बढ़ती गर्मी के एहसास के बीच शनिवार से उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। एक के बाद एक दो-दो पश्चिमी विक्षोभों और अरब सागर से उच्च नमी के आने से पहाड़ों और मैदानी दोनों ही इलाकों में मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

3 दिन आंधी-बारिश की उम्मीद

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी शनिवार से सोमवार के बीच आंधी-तूफान आने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी में बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। खास बात है कि दिल्ली में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने तेज हवाओं के कारण पेड़-पौधों और खड़ी फसलों को नुकसान होने तथा ओलावृष्टि के चलते खुले स्थानों पर इंसानों सहित जानवरों के भी चोटिल होने की चेतावनी जारी की है। यह भी कहा है कि तेज झोंकेदार हवाएं कमजोर भवनों, कच्चे घरों/दीवारों/ झोपड़ियों को आंशिक नुकसान पहुंचा सकती हैं।

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में किसानों को जल्द से जल्द पकी फसलों, फल- सब्जियों की कटाई करने और कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने या खेतों में कटी हुई फसल को तिरपाल की चादर से ढकने का सुझाव दिया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर के किसानों को जल जमाव से बचने के लिए फसल के खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की भी सलाह भी दी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख