- Details
लॉस एंजिलिस: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में पहली बार हिस्सा ले रहीं प्रियंका चोपड़ा इस मौके पर बेहद आकर्षक और सुंदर सुनहरे रंग के बड़े गले वाले गाउन में नजर आईं। प्रियंका का यह खूबसूरत सुनहरा गाउन राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था जिस पर हाथ से कशीदाकारी की गई थी। ‘क्वान्टिको’ की 34 वर्षीय अभिनेत्री ज्यादातर मौकों पर अपने बाल बंधे हुए ही रखती हैं लेकिन इस मौके पर वह खुले बालों में आईं। हालांकि प्रियंका की गहरे रंग की लिपिस्टिक हमेशा की तरह ध्यान आकर्षित करने वाली थी। प्रियंका जेफरी डीन मोर्गन के साथ मंच पर आईं और अभिनेता बिली बॉब थॉर्टन को पुरस्कार दिया।
- Details
मुंबई: शुक्रवार को भारतीय सिनेमा जगत के दमदार अभिनेता ओम पुरी का सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर फिल्मी जगत की कई हस्तियों शामिल हुईं। शाम 6:45 बजे अंतिम अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हुईं। 6 बजे के करीब उनका पार्थिव शरीर उनके घर से श्मशान घाट ले जाया गया। ओम पुरी के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। ओम पुरी की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड हस्तियों के साथ ही भारी संख्या में उनके प्रशंसक भी मौजूद थे। अंतिम मौके पर उनकी पत्नी नंदिता, बेटा इशान और फिल्मकार अशोक पंडित उनके शरीर के साथ थे। ओम पुरी को अंतिम विदाई देने के लिए शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, इरफान, गुलजार, शक्ति कपूर, प्रकाश झा, सतीश कौशिक, रणवीर शौरी, अभिषेक चौबे, राहुल ढोलकिया, मनोज बाजपेयी, केतन मेहता, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज कपूर, रमेश सिप्पी, श्याम बेनेगल, सुधीर मिश्रा, पीयूष मिश्रा साथ ही कई कलाकार मौजूद थे। अनिल कपूर, कबीर खान, सुप्रिया पाठक, जॉनी लीवर, आलोक नाथ, रत्ना पाठक शाह, विवान शाह, इला अरूण, कंवलजीत सिंह, फरहान अख्तर और सोनू सूद ने भी ओम पुरी को श्रद्धांजली दी।
- Details
मुंबई: दिवंगत अभिनेता ओम पुरी ने ‘अर्ध सत्य’, ‘आक्रोश’, और ‘जाने भी दो यारों’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने के साथ-साथ हॉलीवुड की फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। उन्होंने ‘ईस्ट इज ईस्ट’’ और ‘सिटी ऑफ जॉय’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। ओम पुरी अपनी शानदार आवाज के साथ हर भूमिका में जान डाल देते थे। जहां उन्होंने गंभीर फिल्म ‘‘अर्ध सत्य’ में एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी वहीं वह हास्य आधारित फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ में एक भ्रष्ट बिल्डर आहूजा की भूमिका में भी नजर आये थे। वह नसीरद्दीन शाह, शबाना आजमी और स्मिता पाटिल जैसे अपने दौर के दिग्गज कलाकारों के साथ समानांतर सिनेमा का प्रमुख चेहरा थे। उन्होंने ‘भूमिका’, ‘आक्रोश’, ‘स्पर्श’ जैसी बॉलीवुड की सफल फिल्मों में इन कलाकारों के साथ काम किया था। करीब 300 फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता को वर्ष 1982 में आई फिल्म ‘अर्ध सत्य’ में एक पुलिस इंस्पेक्टर की दमदार भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। उन्हें वर्ष 1990 में पद्म श्री से नवाजा गया। पुरी ने ‘घायल’, ‘द्रोह काल’, ‘माचिस’, ‘घातक:लीथल’, ‘चाची 420’, ‘खूबसूरत’, ‘पुकार’ ‘हेरा फेरी’ और ‘देव’ जैसी फिल्मों में भी यादगार भूमिका निभाई।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता ओम पुरी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। 66 साल की उम्र में आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। ओम पुरी हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे जिनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ। उनके निधन की खबर से फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई। ओम पुरी ने बॉलीवुड के अलावा अंग्रेजी फिल्मों में भी योगदान दिया है। ओम पुरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। साल 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप 'मजमा' की स्थापना की। ओम पुरी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से की थी। वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म 'आक्रोश' ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बॉलीवुड के कई कलाकारों ने कहा कि बॉलीवुड के लिए यह एक ऐसी क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। ओम पुरी की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वे हर तरह के किरदार निभाने में सक्षम थे।1990 में उन्हें पद्ममश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- महाकुंभ में लोगों को राहत की व्यवस्थाएं दुरूस्त करे सरकार: अखिलेश
- राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख
- महाकुंभ भगदड़ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जनहित याचिका हुई दायर
- 'गांधी' की पुण्यतिथि पर राजघाट पर खड़गे-राहुल ने पुष्पांजलि अर्पित की
- निर्वाचन आयोग ने दिल्ली-हरियाणा जल विवाद में पड़ने से किया इंकार
- संसद का बजट सत्र रहेगा हंगामेदार, महाकुंभ भगदड़ का मुद्दा भी गूंजेगा
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- न्यायिक जांच आयोग ने संगम नोज के पास भगदड़ स्थल का किया दौरा
- मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
- सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र की मांग की
- महाकुंभ हादसे के लिए योगी-मोदी का वीआईपी कल्चर जिम्मेदार: राउत
- हिंदू महासभा ने मनाया 'गांधी की हत्या' का जश्न,गोडसे को दिया सम्मान
- बिहारः विवाद सुलझाने गए सांसद को पीटा, सांसद समेत कई लोग घायल
- चुनाव आयोग की टीम ने पंजाब सीएम के दिल्ली आवास की ली तलाशी
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज