- Details
नई दिल्ली: कुछ दिन पहले ही ये खबर सामने आई थी कि बाहुबली फेम प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘साहो’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आ सकती है और अब 'साहो' के प्रोड्यूसर्स ने भी इस खबर को कंफर्म कर दिया है। जी हां, यूपी क्रिएशन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर श्रद्धा की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- 'हमे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि साहो में खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल निभाएंगी।' एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म ‘साहो’ के प्रोड्यूसर ने इस बात का खुलासा किया है कि श्रद्धा उनकी फिल्म ‘साहो’ के लिए एकदम फिट हैं। जिस वजह से उन्हें यह चांस दिया गया है। 'बाहुबली'-2' की सक्सेस के बाद ये माना जा रहा था कि प्रभास की नई फिल्म ‘साहो’ में देवसेना का रोल निभाने वालीं अनुष्का शेट्टी लीड रोल निभा सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जिसकी वजह था अनुष्का का वजन। दरअसल, प्रोड्यूसर्स को फिल्म के लिए एक कर्वी फिगर वाली लड़की चाहिए थी। बता दें कि अनुष्का शेट्टी के अलावा इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ और पूजा हेगड़े जैसी एक्ट्रेसेस के नाम भी सामने आए थे। इसके अलावा कुछ खबरों में बताया गया था कि अनुष्का अपने और प्रभाष के लिंक-अप की खबरों से भी काफी परेशान थीं।
- Details
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। पहलाज की जगह अब फेमस लेखक, गीतकार प्रसून जोशी को ये बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही विद्या बालन को सेंसर बोर्ड का सदस्य बनाया गया। बता दें कि पहलाज का कार्यकाल विवादों से काफी भरा रहा है। पहले से ही इस बात के संकेत थे कि उन्हें अध्यक्ष पद की कुर्सी से हाथ धोना पड़ सकता है। 19 जनवरी 2015 में उन्हें सेंसर बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। कई फिल्मों पर मनमाने ढंग से कैंची चलाने को लेकर उनकी काफी आलोचना की जा चुकी है। इसके अलावा कई बार अपने बयानों को लेकर भी उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। मार्च 2015 में चीफ बनते ही उन्होंने 70 से ज्यादा कट्स के बावजूद फिल्म 50 शेड्स ऑफ ग्रे को हरी झंडी नहीं दी। ऐसे ही अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच 10 को 9 कट्स के बाद ए सर्टिफिकेट दिया था। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी का प्रेम ही शायद इनके लिए ख़तरा बन गया है। दो साल पहले भी इनके हटाए जाने की खबरों ने जोर पकड़ा था लेकिन तब मामला ठंडा पड़ गया।
- Details
मुंबई: किडनी संबंधी समस्याओं के बाद अस्पताल में भर्ती कराए जाने के आठ दिनों के बाद मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को आज (बुधवार) छुट्टी दे दी गई है। वो व्हील चेयर पर बाहर आए। इस दौरान पत्नी सायरा बानो और बाकी परिवारवाले उनके साथ थे। इस बात की जानकारी दोपहर में ही उनके ट्विटर हैंडल के जरिए दी गई थी। उनके फैमिली फ्रेंड फैजल फारूकी ने अभिनेता के अधिकारिक ट्वीटर पेज पर कुमार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा है, ‘‘उन्हें आज शाम चार बजे लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। यह एक अच्छी खबर है। मैं अस्पताल की ओर जा रहा हूं। बता दें कि दिलीप साहब को पिछले बुधवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अचानक से तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां डिहाइड्रेशन और यूरिनरी में परेशानी की बात पता चली। रिपोर्ट्स में ये बात भी सामने आई कि उन्हें किडनी में समस्या है। गौरतलब है कि 94 साल के दिलीप कुमार की तबीयत पिछले कुछ समय से कुछ ठीक नहीं चल रही। दिसंबर महीने में भी उन्हें बुखार और दाहिने पैर में सूजन की वजह से लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।
- Details
नई दिल्ली: देश के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के बंगले आशीर्वाद से शुरू विवाद पर अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अंतिम पड़ाव पर है। वहीं डिंपल कपाडिया नें कहा कि उन्होंने राजेश खन्ना को कभी नहीं त्यागा। दोनों के बीच आत्मीय संबध थे. बेशक रिश्तों को लेकर कई हिट फिल्में देने वाले सुपरस्टार राजेश खन्ना की जिन्दगी मौत के बाद भी रिश्तों में ही उलझकर रह गई है। कोर्ट में दाखिल हलफनामे में राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया ने कहा है कि उन्होंने राजेश खन्ना को कभी भी नहीं त्यागा। उनके पति सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ मधुर संबंध थे। ये बात बिल्कुल निराधार और बेबुनियाद है कि राजेश खन्ना और उनका रिश्ता खत्म हो गया था। वे बेटियों के साथ राजेश खन्ना से उनके घर आशीर्वाद में अक्सर मिलने जाया करती थीं। कभी-कभी दामाद अक्षय कुमार भी उनके साथ आशीर्वाद जाते थे। वह राजेश खन्ना की नियमित रूप से देखभाल करती थीं। वसीहत लिखते वक्त राजेश खन्ना सोचने समझने की स्थिति में थे और उनहोंने अपने पूरे होश-हवाश में वसीहत लिखी थी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए': राहुल गांधी
- सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- 'राहुल गांधी विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं': विदेश मंत्री जयशंकर
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- न्यायिक जांच आयोग ने संगम नोज के पास भगदड़ स्थल का किया दौरा
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज