- Details
मुंबई: सर्वोच्च न्यायालय से 'पद्मावत' की रिलीज को हरी झंडी मिल जाने के बाद फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं दीपिका पादुकोण सिद्धीविनायक मंदिर पहुंचीं। दीपिका सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। 'पद्मावत' प्रारंभ से ही विवादों का सामना कर रही है। फिल्म की रिलीज का राजपूत समूह कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकारें 25 जनवरी को फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध चाहती थीं लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों से फिल्म की रिलीज के रास्ते में नहीं आने का आदेश दिया और अपने इस आदेश का पालन करने को कहा।
दीपिका के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं।
- Details
नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म " पद्मावत" को लेकर जारी विरोध के बीच अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा है कि गलत फिल्म बनायेंगे, तो लोग रिएक्ट जरुर करेंगे। पद्मावत को रिलीज करने पर उच्चतम न्यायालय ने आज मुहर लगा दी। पहले यह फिल्म पद्मावती के नाम से रिलीज की जानी थी, किंतु चौतरफा विरोध होने पर फिल्म में कांट-छांट करने के बाद नाम भी बदलकर पद्मावत किया गया था। इसके बावजूद विरोध कम नहीं हुआ।
मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा सरकार ने अपने राज्यों में फिल्म के प्रदर्शन को बैन करने की घोषणा की थी। इसके बाद मामला शीर्ष न्यायालय में पहुंचा और इसके रिलीज होने का रास्ता साफ हुआ। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होनी है।
पाटेकर का पद्मावत को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने इस सवाल पर कि जब फिल्म को रिलीज करने के लिए शीर्ष न्यायालय की मुहर भी लग गई है, इसके बावजूद फिल्म का जिस तरह विरोध हो रहा है ऐसी स्थिति में क्या किसी ऐतिहािसक फिल्म को वर्तमान समय में बनाना मुश्किल है, पाटेकर ने इसका जवाब देते हुए कहा " कोई भी चीज मुश्किल नहीं है। फिल्मों पर बवाल होना सामान्य बात है।
- Details
मुंबई: शनिवार की रात सितारों की महफिल जमी। मौका था 63वां फिल्मफेयर अवॉर्ड। इस महफिल में पर्दे पर दिखाई देने वाले स्टार तो नजर आए ही, साथ ही नजर आए वे स्टार जिन्हें पर्दे पर देखे अरसा हो गया। शो को हर बार की तरह इस बार भी किंग खान ने होस्ट किया। और शो में उनका साथ निभाया करण जौहर। मुंबई में आयोजित हुए इस शो में बॉलीवुड के सभी स्टार्स ने शिरकत की।
इस दौरान इरफान ने बेस्ट एक्टर, विद्या बालन ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। इरफान को हिन्दी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर, विद्या बालन को तुम्हारी सुलु के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और राजकुमार राव को फिल्म ट्रैप्ड के लिए बेस्ट अभिनेता क्रिटिक्स, जायरा वसीम को सीक्रेट सुपरस्टार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला।
अगर साल 2017 में बेस्ट बेस्ट की बात की जाए, तो कई फिल्म दर्शकों के दिलों पर छाईं। बेस्ट फिल्म में बद्रीनाथ की दुल्हनिया, बरेली की बर्फी, हिंदी मीडियम, सीक्रेट सुपरस्टार, टॉयलेट एक प्रेम कथा रेस में थीं। और इसमें इरफान खान की हिंदी मीडियम बाजी मार ले गई।
- Details
मुंबई: फिल्म पद्मावत का विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और फिल्म पर विवादों के बादल मंडराते दिख रहे हैं। इस बार राष्ट्रवादियों के निशाने पर रामगोपाल वर्मा की फिल्म गॉड सेक्स एंड ट्रुथ है। इस संदर्भ में खबर आ रही है कि दक्षिण भारत की भाजपा महिला मोर्चा नेता ने मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करायी है।
अभी हाल ही में गॉड सेक्स एंड ट्रुथ का ट्रेलर जारी किया गया। ट्रेलर काफी बोल्ड है। इस फिल्म के जरिए रामगोपाल, बॉलीवुड में पोर्न स्टार मिया माल्कोवा को लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही इस पर बहस भी छिड़ गई है। मामला राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है।
दक्षिण भारत महिला मोर्चा की नेता करी नागलक्ष्मी ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। नागलक्ष्मी ने इस फिल्म के खिलाफ विजयवाड़ा के सूयार्पेट थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। करी ने सवाल किया है कि इस गंदी फिल्म के जरिए राम गोपाल वर्मा देश के युवाओं को आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए': राहुल गांधी
- सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- 'राहुल गांधी विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं': विदेश मंत्री जयशंकर
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी, बढ़ेगी ठिठुरन, बादल छाए रहेंगे
- आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
- आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज