- Details
नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सालों से लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। इस साल ऐश्वर्या राय 17वीं बार कान्स में रेड कार्पेट पर नजर आएंगी जो किसी उपलब्धि से कम नहीं है। ऐश्वर्या राय पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं जिन्होंने भारत का फ्रांस की धरती पर प्रतिनिधित्व किया।
पहली बार ऐश्वर्या राय कान्स में नीता लूला की साड़ी में शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ साल 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थीं। इसके बाद कई बार ऐश्वर्या राय कान्स में अपनी अपीयरेंस से सबको इंप्रेस करने में कामयाब रहीं तो कई बार उनकी आलोचना भी हुई। पिछले साल ऐश्वर्या राय जियोर्जियो अरमानी के कपड़ों में नजर आईं और पूरी दुनिया उनकी खूबसूरती की कायल हो गई थी। पहले अपीयरेंस और अब तक में ऐश्वर्या राय की पसंद में काफी बदलाव आ चुका है।
- Details
नई दिल्ली: नेहा ने अंगद बेदी के साथ शादी कर ली है। नेहा ने अपनी और अंगद की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जिंदगी का बेस्ट डिसिजन, आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से सादी कर ली है।' वहीं, अंगद बेदी ने भी नेहा के साथ फोटो शेयर कर लिखा है, 'बेस्ट फ्रेंड अब पत्नी बन चुकी है। हेलो मिसेज बेदी।' इसके बाद बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस में उनकी शादी की चर्चा होने लगी।
इसलिए उन्होंने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करना किसी भी लड़की के लिए खास बात है, क्योंकि वह इंसान जिसने उसने अपना जीवनसाथी चुना है वह उसे समझता है। अंगद के साथ शादी करके मैं दुनिया में खुद को सबसे ज्यादा खुशनसीब मान रही हूं। आज हमने दिल्ली में अपने रिश्ते को एक प्राइवेट सेरेमनी के तहत शादी के बंधन में बांध लिया।
- Details
नई दिल्ली: सोनम और आनंद आहूजा के ग्रांड रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स ने भी जमकर मस्ती की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो इस बात का सबूत हैं। बीती रात मुंबई के लीला होटल में हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की, तो इसमें भला शाहरुख खान और सलमान कैसे पीछे रह सकते थे। दोनों खान न सिर्फ पार्टी में पहुंचे, बल्कि दोनों ने जमकर डांस और मस्ती भी की।
अनिल कपूर के साथ जमकर ठुमके लगाएं। वहीं, अपने दबंग सलमान खान गाना गाने में भी पीछे नहीं रहे। हाथ में माइक ले मीका के साथ सुर से सुर मिलाते नजर आए। पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें शाहरुख और सलमान दोनों ही मस्ती के मूड में हैं और सोनम की मम्मी सुनीता को स्टेज पर ले आए हैं।
- Details
नई दिल्ली: मंगलवार सुबह पंजाबी रीति रिवाज से हुई शादी के बाद मुंबई के लीला होटल में अपनी रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर पति आनंद आहूजा की बांहों में बांहें डाले नजर आईं। रिसेप्शन पार्टी में जाने-माने बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। अब सोनम और आनंद के आने का इंतजार भी खत्म हो चुका है। न्यू कपल को आर्शिवाद देने के लिए आहूजा और कपूर फैमिली भी होटल पहुंच चुकी है।
शत्रुघ्न सिन्हा सपरिवार पहुंचे, प्रफुल्ल पटेल, इमरान खान व अन्य सितारे भी पहुंचे। इस दौरान पूरा कपूर परिवार और उनके रिश्तेदार व मित्र एकसाथ नजर आए। शादी के बाद अब मुंबई के लीला पैलेस में सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा का ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हो गया है। सोनम और आनंद अपने रिसेप्शन पर पहुंच गए हैं।
अपने रिसेप्शन पर सोनम कपूर ग्रे और सफेद रंग का लहंगा पहना है, वहीं आनंद ने काले रंग की शेरवानी पहनी है। धमाकेदार अंदाज में शुरू हो गई सोनम आनंद की रिसेप्शन पार्टी में ब्लैक एंड व्हाइट थीम के साथ वेस्टर्न और ट्रेडीशनल ड्रेस पहनकर पहुंचे हैं तमाम बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हो रहे हैं। बता दें कि अपनी शादी में दूल्हे आनंद ने राघवेंद्र राठौर द्वारा निर्मित शेरवानी पहनी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए': राहुल गांधी
- सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- 'राहुल गांधी विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं': विदेश मंत्री जयशंकर
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
- आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज