- Details
नई दिल्ली: झारखंड के युवाओं की टीम द्वारा बनाई गई फिल्म 'गैंगस्टर दुल्हनिया' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी। ट्रेलर में 'गैंगस्टर दुल्हिनिया' बनी लूलिया गर्ल निधि झा के एक्शन के साथ गौरव झा के साथ रोमांस की भी झलक दिखाई देती है। संजय पांडे वैसे तो अपनी हर फिल्म में अपनी अलग लुक के लिए मशहूर हैं लेकिन 'गैंगस्टर दुल्हिनिया' का उनका लुक उनके खलनायक के किरदार पर फिट बैठता है। फिल्म के एक स्पेशल गाने में वो एक्ट्रेस मोनिका राय के साथ ठुमका लगाते भी दिखे हैं।
ट्रेलर में कुल चार गानों की झलक मिलती है और चारों गाने पर संगीतकार अमन श्लोक की मेहनत नजर आती है क्योंकि सभी गाने सुनने लायक हैं। दर्जनों फिल्मों में अपने डांस का जलवा बिखेर चुकी ग्लोरी मोहंता इस फ़िल्म में अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।
- Details
मुंबई: सचिन तेंदुलकर ने दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘शूरमा’ देखने के बाद उसे बनाने वालों की तारीफ की है। फिल्म निर्माताओं ने पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित इस बायोपिक की तेंदुलकर और उनके परिवार के लिए विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की थी।
तेंदुलकर ने एक बयान में कहा, ‘‘शानदार फिल्म, यह वाकई में प्रेरणादायी है। हम सभी हॉकी पर नजर रखते हैं लेकिन संदीप के साथ वाकई ऐसा कुछ हुआ, सच कहूं तो मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। मुझे खुशी है कि शिवा, शाद, दिलजीत और अंगद जिन्हें मैंने बच्चे से बड़ा होते हुए देखा है, ने शानदार काम किया है।’’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सचिन के साथ ‘सूरमा’ के निर्देशक साद अली भी थे।
- Details
मुंबई: प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 30 सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद रातोंरात स्टार बनी प्रिया प्रकाश हाल ही में मुंबई फिल्म सिटी में स्पॉट की गई। विंक स्टाइल के लिए मशहूर प्रिया प्रकाश यहां अपना पहला कमर्शियल ऐड शूट करने आई थीं। प्रिया एक पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी है ऐसे में उन्हें विज्ञापन मिलना तो लाजिमी था। लेकिन खास बात यह है कि प्रिया इस विज्ञापन के लिए जो फीस चार्ज कर रही है उसे सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे। प्रिया प्रकाश ने अपने पहले एड के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज कर रही है। एक न्यूकमर के लिए यह फीस बहुत ज्यादा है। प्रिया ने सोशल मीडिया पर अपनी बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए इतनी फीस मांगी।
एक वेबसाइट से बात करते हुए सूत्र ने बताया, प्रिया प्रकाश ने शुक्रवार सुबह एक एड को अंजाम दिया। इस शूट के दौरान काफी निगरानी देखने को मिली। ऐसा शायद इसलिए क्योंकि यह एक नेशनल एड है। हमें बताया गया कि इस नेशनल एड केशूट के लिए प्रिया प्रकाश ने करीब 1 करोड़ की फीस चार्ज की है, जो एक न्यूकमर के लिए बहुत बड़ी रकम है।' अगर ऐसा ही रहा तो फीस के मामले में प्रिया प्रकाश बॉलीवुड अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ देंगी।
- Details
नई दिल्ली: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आगामी फिल्म 'कलंक' का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। आलिया ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "और मेरे लिए 'कलंक' का शेड्यूल खत्म हुआ।" अभिनेत्री ने यह भी बताया है कि वह अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर काम शुरू कर रही हैं, जिसमें रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'कलंक' 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित नेने और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित होगी। फिल्म करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित है। यह फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित है।
इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच नजदीकियों की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। चाहे किसी इवेंट में जाना हो या फिर किसी डिनर डेट पर, यह जोड़ी अक्सर साथ ही नजर आती है। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने अपने बारे में कहा था, 'वह सिंगल नहीं हैं और शायद कभी भी सिंगल नहीं रहेंगे।'
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए': राहुल गांधी
- सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- 'राहुल गांधी विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं': विदेश मंत्री जयशंकर
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
- आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज