- Details
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का लम्बी बीमारी के बाद गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। एम्स के मीडिया एवं प्रोटोकाल डिविजन की अध्यक्ष प्रो आरती विज की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गहरे शोक के साथ हम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की सूचना दे रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर सुनकर न सिर्फ राजनेताओं को झटका लगा है बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी सदमे में हैं। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
सुपरस्टार रजनीकांत ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। रजनीकांत ने लिखा- 'मैं महान राजनेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की निधन की बात सुनकर काफी दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' संजय दत्त ने लिखा, 'अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हमारे देश के लिए बड़ा नुकसान है। वह एक करीबी पारिवारिक मित्र थे। आपकी निःस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद सर।' अदनान सामी ने लिखा, 'पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जाने से मैं काफी दुखी हूं। महान राजनेता के अलावा वह शांति के महान व्यक्ति थे। वह जहां पर भी गए उन्होंने केवल प्यार ही बांटा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'
- Details
नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप और बॉलीवुड डिजाइनर रोजी अहलूवालिया न्यूयॉर्क में 19 अगस्त को आयोजित होने वाली विश्व की सबसे बड़ी इंडिया डे परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस बारे में यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में शिबानी ने कहा, 72वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव की बात है। देश के कोने-कोने से यहां पधारे लाखों भारतीय लोगों के समक्ष लाइव कार्यक्रम करना अत्यंत सम्मान की बात है।"
अहलूवालिया ने कहा, भारत में प्राकृतिक रेशों से निर्मित तथा हाथ से बुना जाने वाला वह कपड़ा जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक माना जाता है, इसके 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस वैश्विक मंच पर प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है। यह भारतीयों व अमरिकियों की अगली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति तथा विरासत के निकट लाने का बेहतरीन प्रयास है।
- Details
नई दिल्ली: अपनी बायोपिक 'करणजीत कौर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' से पिछले दिनों चर्चा में रहीं बॉलीवुड एक्टर्स सनी लियोन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह एक टीवी रियेलिटी शो को होस्ट कर रही हैं। इस शो के एक वीडियो शूट में सनी लियोन ने घने जंगल के बीच बहने वाले एक झरने के नीचे डांस किया है। सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो के शेयर होते ही यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। टीवी पर प्रसारित होने वाले रियेलिटी शो 'स्प्लिट्सविला-11' का आगाज हो चुका है।
स्प्लिट्सविला के इस सीजन में 9 लड़की और 10 लड़के हैं। अलग-अलग बैकग्राउंड से आए सभी प्रतियोगी एक दूसरे के इंप्रेस करने में लगे हुए हैं। इस बार इस शो की खासीयत मनोरंजन की दुनिया में देश-विदेश में नाम कमा चुकी सनी लियोन है। इस बार इस शो को सनी लियोन और रणविजय होस्ट कर रहे हैं। इस शो के प्रतिभागियों को उनके सच्चे प्यार की तलाश में साथ सनी और रणविजय उनका साथ दे रहे हैं। स्प्लिट्सविला-11 में सनी लियोन दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। सनी लियोन ने इस शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।
- Details
नई दिल्ली: बॉलीवुड की मोस्ट चार्मिंग जोड़ी सलमान और कैटरीना कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रियंका के फिल्म भारत छोड़ने के बाद उनकी जगह सलमान के अपोजिट कैटरीना को साइन किया गया है। सलमान और कैटरीना को अगले साल सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर साथ देखा जा सकेगा। फैंस इस खबर से काफी एक्साइटेड थे। लेकिन उनकी ये खुशी तब दोगुनी हो गई, जब दोनों मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कुटीर 2018 फैशन वीक में शो स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरें।
बीती रात हुए फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा ने अपना इंडो पर्शियन एरा कलेक्शन को प्रदर्शित किया। शो में शो स्टॉपर थे सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी। दोनों के स्टेज पर आते ही लोगों की सीटियों और शोर ने इस बात को सुबूत दे दिया कि उन्हें साथ देखने के लिए लोग कितने एक्साइटेड रहते हैं। इस दौरान सलमान खान ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आई। वहीं, कैटरीना ओलिव ग्रीन कलर के लहंगे में वाकई बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। दोनों के साथ में स्टेज पर आते ही जैसे समय थम सा गया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए': राहुल गांधी
- सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- 'राहुल गांधी विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं': विदेश मंत्री जयशंकर
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- न्यायिक जांच आयोग ने संगम नोज के पास भगदड़ स्थल का किया दौरा
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज