- Details
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। अभी तक मिली रही जानकारी के अनुसार वो बीते कुछ समय से बीमार थे। इस वजह से ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार को 'भारत कुमार' के नाम से जाना जाता है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।
मनोज कुमार ने अपने एक्टिंग करियर में देशभक्ति फिल्में ज्यादा की हैं। इसलिए फैंस उन्हें प्यार से 'भारत कुमार' भी कहकर बुलाते थे। उनकी क्रांति और उपकार जैसी फिल्में खासी मशहूर हुईं।
मनोज कुमार के निधन की खबर से उनके फैंस के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड सदमे में है। सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने चहेते कलाकार को याद कर भावुक हो रहे हैं। आपको बता दें कि मनोज कुमार ने चांद, हनीमून, कांच की गुड़िया, पिया मिलन की आस, सहारा, सुहाग सुंदूर, रेशमी रुमाल, क्रांति, उपहार जैसी फिल्मों में भी काम किया था।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी है। सीबीआई की ओर से शनिवार (22 मार्च,2025) को सुशांत सिंह राजपूत केस में दाखिल की गई फाइनल रिपोर्ट में मौत की असली वजह सुसाइड ही बताई गई है।
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर में मृत पाए गए थे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था, लेकिन बाद में मामले की जांच को सीबीआई को सौंपी गई थी।
मौत की वजह सुसाइड बताया
सीबीआई की रिपोर्ट में क्या कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया था, किसी ने मजबूर नहीं किया। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, कोई क्रिमिनल एंगल या 'फाउल प्ले' (षड्यंत्र) नहीं पाया गया। एम्स फॉरेंसिक टीम ने भी हत्या की संभावना को खारिज किया। सोशल मीडिया चैट्स को अमेरिका भेजकर जांच की गई, छेड़छाड़ का कोई सबूत नहीं मिला।
- Details
लॉस एंजेलिस: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आज 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने बेस्ट एनिमेटेडे फीचर फिल्म केटेगरी, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेसेस समेत कई केटेगरी में अवॉर्ड्स दिए।
हॉलीवुड एक्टर किरन कल्किन ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर में अवॉर्ड जीता है। फिल्म ‘फ्लो’ ने भी एकेडमी अवॉर्ड्स के मंच पर अपना जलवा दिखाया है और बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म केटेगरी के अवॉर्ड्स को अपने नाम कर लिया है।
आपको बता दें, ऑस्कर फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। ये अवॉर्ड हर साल एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज की तरफ से दिया जाता है। साल 2023 में प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म केटेगरी में अवॉर्ड जीता था।
इस बार भी गुनीत मोंगा की फिल्म ‘अनुजा’ इस अवॉर्ड को अपने नाम करने की रेस में थी। ये बेस्ट एक्शन लाइव फिल्म केटेगरी में नॉमिनेटे हुई थी। इस केटेगरी में ‘आई एम नॉट अ रोबोट’ फिल्म ने बाजी मार ली है।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के खिलाफ होली को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। फराह खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
फराह खान के खिलाफ यह शिकायत हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक ने अपने वकील एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख के माध्यम से दर्ज कराई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 20 फरवरी को टेलीविजन शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक एपिसोड के दौरान फराह द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए खार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
फराह खान ने होली को बताया था “छपरियों का त्यौहार”
शिकायत में पाठक ने दावा किया है कि फराह खान ने होली को “छपरियों का त्यौहार” बताया, एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसे व्यापक रूप से अपमानजनक माना जाता है। हिंदुस्तानी भाऊ ने यह भी कहा कि खान की टिप्पणी ने उनकी व्यक्तिगत धार्मिक भावनाओं और बड़े हिंदू समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






