- Details
मुंबई: प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल का नया ट्रैक 'नमो शंकरा' रिलीज हो गया है। उन्होंने कहा कि यह महज एक गीत नहीं है, बल्कि एक यात्रा है, जो शंभो शिव की ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़ती है। महाशिवरात्रि से पहले घोषाल ने भक्ति भाव से जुड़ा "नमो शंकरा" गीत प्रस्तुत किया है।
किंजल चटर्जी और श्रेया घोषाल के संगीत से सजा तथा श्रद्धा पंडित के लिखे गीत में भगवान शिव का आह्वान किया गया है।
श्रेया ने कहा, "इंतजार खत्म हुआ। नमो शंकरा अब रिलीज हो गया है। भगवान शिव को समर्पित इस आत्मा को झकझोर देने वाले गीत की गूंज आपके भीतर के महादेव को जगाएगी।"
उन्होंने कहा, "यह महज एक गीत नहीं है, यह एक हृदयस्पर्शी यात्रा है, जो आपको शम्भो शिव की ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जोड़ती है।"
डमरू की थाप, संस्कृत मंत्रों और श्रेया के स्वरों से, इस ट्रैक में वह शक्ति है, जो भक्ति को जागृत करती है और श्रोताओं का महादेव की ब्रह्मांडीय ऊर्जा से साक्षात्कार कराती है।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' की शूटिंग से लेकर 'प्रमोशन और बीच में सब कुछ' उनके लिए एक रोमांचकारी अनुभव था।
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें 'गोरी है कलाइयां' गाने की शूटिंग, फिल्म के निर्माण की झलकियां और विभिन्न शहरों में प्रमोशन की तस्वीरें शामिल हैं।
अर्जुन ने लिखा, "बस अब वो दिन दूर नहीं है! फिल्म की शूटिंग से लेकर प्रमोशन तक एक रोमांचक यात्रा रही!" उन्होंने बताया कि यह यात्रा इसलिए भी मजेदार थी क्योंकि उन्हें अपने दोस्तों के साथ काम करने का मौका मिला। सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं अपने दोस्तों के साथ काम कर रहा था, बल्कि इसलिए भी कि यह फिल्म अपने आप में हंसी का धमाल था।!
उन्होंने बताया कि मैं फिल्म की रिलीज को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं। फिल्म शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।
- Details
मुंबई: अभिनेत्री श्रुति हासन ने हाल ही में अपने पिता और एक्टर कमल हासन के साथ एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
इस पोस्ट में श्रुति ने अपने म्युजिक के प्रति प्यार और अपनी संगीत यात्रा पर अपने पिता कमल हासन के प्रभाव के बारे में बताया।
पिता के साथ स्टेज पर बिताए खास पलों का वीडियो शेयर करते हुए श्रुति ने कैप्शन में लिखा, "जब से मुझे याद है, मुझे गाना बहुत पसंद है। मेरी मां ने मुझे संगीत सिखाया, लेकिन बचपन से ही मेरे पसंदीदा गायन साथी मेरे अप्पा कमल हसन रहे हैं।"
उन्होंने आगे बताया कि कैसे कमल हासन ने उन्हें मंच पर प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास दिया और अब वह मंच को अपना दूसरा घर मानती हैं। श्रुति ने अपने पिता से जीवनभर में सीखे गए महत्वपूर्ण पाठों को याद करते हुए कहा, "उन्होंने मुझे सिखाया कि मंच हमारा घर है। हमें निडर रहना चाहिए और अपनी सभी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए।"
- Details
मुंबई: भारत में धमाल मचाने के बाद निर्देशक नेल्सन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ अब जापान में रिलीज के लिए तैयार है। ‘जेलर’ में सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। साल 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’, ‘उगते सूरज की भूमि’ के नाम से मशहूर जापान के सिनेमाघरों में 21 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज को लेकर जापानी प्रशंसक सोशल मीडिया पर खासा उत्साहित नजर आए। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ ने दुनिया भर में 650 करोड़ रुपये की कमाई की थी! ‘जेलर’ को सकारात्मक समीक्षा मिली थी। फिल्म के विदेशी वितरक अयंगरन इंटरनेशनल ने पुष्टि की थी कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 33 करोड़ की कमाई की थी।
रजनीकांत के अलावा ‘जेलर’ में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, अभिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेता सुनील, राम्या कृष्णन, विनायकन, मिरना मेनन, तमन्ना भाटिया, वसंत रवि, नागा बाबू, योगी बाबू, जाफर सादिक और किशोर जैसे अन्य कई कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। ‘जेलर’ में संगीत अनिरुद्ध ने दिया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






