ताज़ा खबरें
मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया,पर सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
महाकुंभ हादसा:अस्पतालों के बाहर खड़े परिजनों को नहीं दिया जा रहे शव

लखनऊ: अखिलेश मंत्रिमंडल का आठवां विस्तार सोमवार को हुआ। राज्यपाल राम नाइक ने राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। गायत्री प्रजापति और जियाउद्दीन रिजवी को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। सीएम अखिलेश यादव की उपस्थिति में गायत्री प्रजापति, जियाउद्दीन रिजवी, रियाज अहमद, अभिषेक मिश्रा, नरेंद्र वर्मा, शंखलाल मांझी, मनोज कुमार पांडेय और शिवाकांत ओझा ने मंत्री पद की शपथ ली। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के आठवें विस्तार में रविदास मेहरोत्रा, यासर शाह, अभिषेक मिश्रा, नरेंद्र वर्मा, शंखलाल मांझी और हाजी रियाज अहमद को प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया। अखिलेश मंत्रिमंडल का विस्तार इसके पहले जुलाई में हुआ था। उस समय बर्खास्त मंत्री बलराम यादव, नारद राय, रविदास मेहरोत्रा के साथ शारदा प्रताप शुक्ला को शपथ दिलाई गई थी। उस समय सूची में शामिल जियाउद्दीन रिजवी कैबिनेट मंत्री की शपथ नहीं ले पाए थे। वह उमरा करने गए हुए थे।

गौरतलब है कि सीएम अखिलेश ने भ्रष्टाचार के आरोप में गायत्री प्रजापति को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख