ताज़ा खबरें
दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन
आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया,पर सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल

कानपुर: सीमा पर सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने का सपना देखने का भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि चुनाव सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये नहीं बल्कि विकास कार्यो की बदौलत जीते जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में विकास कार्य किये हैं जिसके बदौलत वह 2017 का विधानसभा चुनाव जीतेंगी और दोबारा सरकार बनायेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिये कहा कि आप सीमा पर जाकर सैनिकों के साथ दीवाली मनाते हैं यहां दिल्ली में सैनिक आत्महत्या कर रहे हैं। पहले भाजपा ने डिजिटल इंडिया का सपना दिखाया, फिर अच्छे दिन का और अब सर्जिकल स्ट्राइक का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है लेकिन प्रदेश की जनता को विकास चाहिये जो केवल समाजवादी पार्टी सरकार ने प्रदेश में किया है। मुख्यमंत्री गुरुवार को अपनी समाजवादी विकास रथ यात्रा के पहले चरण के समापन अवसर पर कानपुर से 10 किलोमीटर दूर पड़ोसी जिले उन्नाव के शुक्लागंज में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उन्नाव जिले की अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने उन्नाव जिले के रहने वाले सीमा पर शहीद सिपाही कमलेश कुमार की पत्नी किसन देवी को आर्थिक सहायता के रूप में 20 लाख रूपये का चेक भी दिया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिये भाजपा और बसपा योजना बतायें कि वह चुनाव जीतने के बाद प्रदेश का विकास कैसे करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने पहले कहा कि वह डिजिटल इंडिया बनायेंगे, फिर कहां स्मार्ट सिटी बनाकर अच्छे दिन लायेंगे। जनता से सवाल करते हुये उन्होंने पूछा कि क्या डिजिटल इंडिया बना या आपके अच्छे दिन आये या आपका शहर स्मार्ट सिटी बना, जिस पर जनता ने ‘नहीं’ में जवाब दिया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख