ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

नई दिल्ली: नवंबर माह में देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 3.2% की गिरावट आई है। यह इस क्षेत्र का चार साल का निम्नतम प्रदर्शन है और इससे गतिविधियों में सुधार की उम्मीद टूटी है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आज (मंगलवार) जारी आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन तथा पूंजीगत सामान के उत्पादन में भारी गिरावट से औद्योगिक उत्पादन घटा है। नवंबर, 2014 में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 5.2% रही थी। यह अक्टूबर, 2011 के बाद आईआईपी का सबसे खराब प्रदर्शन है। उस समय औद्योगिक उत्पादन 4.7% घटा था। अक्तूबर माह के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर के आंकड़े को संशोधित कर 9.9% किया गया है जबकि प्रारंभ में इसे 9.8% बताया गया था।

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने कहा है कि बिहार के लिए घोषित 1.65 लाख करोड़ रुपये के पैकेज पर काम करना शुरू कर दिया है। क्योंकि यह राज्य की जनता के लिए है न किसी सरकार विशेष के लिए है। बिहार पैकेज को लेकर अनिश्तिता दूर करते हुए केंद्र सरकार (मोदी सरकार) ने यह बात कही। केंद्र ने कहा कि बिहार पैकेज के तहत परियोजनाएं क्रियान्वियन के विभिन्न चरणों में हैं और उन पर नियमित आधार पर नजर रखी जा रही है। इस मुद्दे पर कल रेल मंत्री सुरेश प्रभु, तेल एवं गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा बिजली मंत्री पीयूष गोयल समेत केंद्रीय मंत्रियों की भाजपा के राज्य प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में राज्य भाजपा के प्रतिनिधियों में सुशील कुमार मोदी, प्रेम कुमार तथा मंगल पांडे शामिल थे। प्रतिनिधियों ने आधे दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और उनसे संबद्ध परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन के लिए मासिक आधार पर नजर रखने को कहा।

नई दिल्ली: आभूषण विक्रेताओं की हाजिर मांग घटने और विदेशों में कमजोरी के रूख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव दो माह के उच्चतम स्तर से 200 रुपये की गिरावट के साथ 26,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी भी 355 रुपये की गिरावट के साथ 33,500 रुपये प्रति किग्रा रह गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5% शुद्धता की कीमत 200-200 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 26250 रुपये और 26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। कल इसमें 120 रुपये की गिरावट आई थी। गिन्नी की कीमत भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 22,300 रुपये प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में कच्चा तेल की कीमतें करीब 12 वर्षों के निम्न स्तर पर जाने से बाजार के कमजोर संकेतों के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में आज कच्चा तेल की कीमत 8 रुपये की गिरावट के साथ 2,182 रुपये प्रति बैरल रह गई। एमसीएक्स में कच्चा तेल के फरवरी डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 8 रुपये अथवा 0.37% की गिरावट के साथ 2,182 रुपये प्रति बैरल रह गये जिसमें 534 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार कच्चा तेल के जनवरी डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 5 रुपये अथवा 0.24% की गिरावट के साथ 2,084 रुपये प्रति बैरल रह गये जिसमें 3,979 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि एशियाई कारोबार में कच्चा तेल की कीमतें 31 डॉलर प्रति बैरल से नीचे जाने के बाद कारोबारी धारणा कमजोर रही।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख