ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने से पहले, संसद भवन परिसर में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस दौरान बजट दस्तावेज को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।

इससे पहले सुबह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने परंपरा के अनुसार वित्त मंत्री को दहीचीनी खिलाकर और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

वित्त मंत्री लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर रही हैं। लोकसभा में बजट पेश होने के बाद, बजट की प्रति राज्यसभा में पेश की जाएगी। यह नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा बजट होगा। श्रीमती सीतारामन वर्ष 2019 में पदभार संभालने के बाद से लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं।

अपने बजट भाषण में,वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन अगले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की राजस्व और व्यय योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगी।

संसद में बजट भाषण समाप्त होने के बाद बजट दस्तावेज केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। वित्त मंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग तीस महाविद्यालयों के छात्रों से भी बातचीत करेंगीं। 28 जनवरी को शुरू हुआ बजट सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख