ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में आज कम तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई । राष्ट्रीय भूकंपविज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकंप का केंद्र राज्य के कुरंग कुमेय जिले में था। भूकंप का झटका बीती देर रात एक बजकर बीस मिनट पर महसूस किया गया। कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रात 12 बजकर 20 मिनट पर भारत-म्यांमार सीमा पर भी 5.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भारत-बांग्लादेश सीमा के पास कल त्रिपुरा में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था जिसे असम सहित पूर्वोत्तर राज्यों में महसूस किया गया।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख