ताज़ा खबरें
'संघर्ष विराम में नहीं थी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता': विदेश सचिव मिस्री
मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज आंध्र प्रदेश के लिए अलग उच्च न्यायालय के गठन के आदेश जारी किए। उच्च न्यायालय एक जनवरी 2019 से अमरावती से कामकाज शुरू कर देगा। तेलंगाना के गठन के बाद दोनों राज्यों के उच्च न्यायालय हैदराबाद से काम कर रहे थे। नए उच्च न्यायालय के गठन के बाद देश में उच्च न्यायालयों की संख्या बढ़ कर 25 हो जाएगी।

विधि मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन नए उच्च न्यायालय के प्रमुख होंगे। फिलहाल वह उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। नए उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अलावा 15 अन्य न्यायाधीश होंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख