ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

काकीनाडा: आंध्र प्रदेश में अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जन सेना पार्टी से कथित रूप से जुड़े कुछ युवकों ने आज राज्य के काकीनाडा में आयोजित केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू की एक जनसभा को बाधित करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि जेएनटीयू काकीनाडा परिसर के पास आयोजित रैली के दौरान युवकों ने नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग के समर्थन में बैनर दिखाए। बहरहाल, अचानक बारिश होने के कारण नायडू ने अपना भाषण खत्म कर लिया। इस दौरान, आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एन चिनाराजप्पा, सांसद - टी नरसिम्हन, पंडुला रवींद्रबाबू, राज्य स्वास्थ्य मंत्री कामिनी श्रीनिवास, विधायक- कोंडाबाबू और पी अनंत लक्ष्मी मौजूद थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख