- Details
बरहमपुर: ओड़िशा सरकार ने राज्य के 14 जिलों में आज (मंगलवार) 100 आदर्श विद्यालय और सीबीएसई से मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम के स्कूल शुरू किए। इन आदर्श विद्यालयों के छात्रों को राज्य सरकार संचालित दूसरे स्कूलों की तरह निशुल्क शिक्षा एवं मिड डे मील, निशुल्क यूनिफॉर्म और पाठ्यपुस्तकें मिलेंगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सासन अम्बागांव में एक समारोह में लोगों को ये विद्यालय समर्पित किए। यह जगह यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद हैं कि ये विद्यालय ग्रामीण इलाकों की प्रतिभाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। छात्रों को पढ़ने के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि उन्हें गांवों के इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ओड़िशा के हर ब्लॉक में एक आदर्श विद्यालय की स्थापना करने का फैसला किया है और पहले चरण में यहां के गंजाम जिले सहित 14 पिछड़े जिलों में 100 विद्यालय स्थापित किए गए हैं।
- Details
राउरकेल: ओडिशा के सुन्दरगढ़ जिले के बोनाई में 30 वर्षीय महिला माओवादी ने आज पुलिस के समझ आत्मसमर्पण किया। उसे माओवादी विस्फोटक विशेषज्ञ माना जाता है। सुशांती उर्फ मुली मुंडा ने कई महीने पहले ही माओवादी संगठनों का साथ छोड़ दिया था, लेकिन पुलिस और माओवादी दोनों से ही जान के खतरा को देखते हुए छुपकर रह रही थी। पुलिस ने बताया कि सुशांती वर्ष 2010 में भाकपा :माओवादी: में शामिल हुई और एक साल बाद उसका पति मधुसूदन उर्फ मधू तारकोट भी संगठन में शामिल हो गया। वह सारंदा डिविजन में सक्रिय अनमोल उर्फ समरजी ग्रुप का हिस्सा थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. पाणिग्रही ने बताया, ‘‘वर्ष 2010-2015 के बीच सारंदा के जंगलों में, विशेष रूप से कोलन क्षेत्र में वह विभिन्न गतिविधियों में जुड़ी हुई थी।’’ मुली हथियारबंद सदस्य थी और वह विस्फोटकों की विशेषज्ञ है। पाणिग्रही ने बताया कि मुली और उसके पति दोनों एक ही डिविजन का हिस्सा थे।
- Details
भुवनेश्वर: ओडिशा में अनुसूचित जाति की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में एससीबी मेडिकल कॉलेज के एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किए जाने के बाद ओडिशा सरकार ने उसे निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एनिस्थिसिया विभाग के प्रोफेसर लक्ष्मीधर दास को निलंबित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’ कटक में मंगलाबाग पुलिस थाना के इंस्पेक्टर ए के स्वेन ने बताया कि प्रोफेसर दास को धारा 354 (ए) यौन उत्पीड़न और 354 डी (पीछा करने) के अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। विभाग की स्नातकोत्तर (पीजी) की एक छात्रा की शिकायत पर यह गिरफ्तारी की गई। छात्रा ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान पहले ही दर्ज करा दिया है और अपने आरोपों के साक्ष्य के तौर पर एक ऑडियो सीडी भी जमा कराई। कटक में 26 फरवरी को अदालत द्वारा प्रोफेसर की जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुडुचेरी की रहने वाली शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दो फरवरी को दास ने उसे विभाग में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने यह भी आरोप लगाया कि पिछले साल सितंबर से ही प्रोफेसर उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।
- Details
बारगढ़ (ओडिशा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि कुछ असंतुष्ट एनजीओ और कालाबाजारी करने वाले सरकार को अस्थिर करने और उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन वे ऐसी साजिशों के सामने नहीं झुकेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग इस बात को अभी तक पचा नहीं पाए हैं कि एक 'चायवाला' देश का प्रधानमंत्री बन गया और इसलिए उन्हें गिराने के लिए हर समय साजिश करते रहते हैं। ओडिशा के बारगढ़ में एक किसान रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'आपने पिछले कुछ समय में देखा है कि मुझ पर हर समय हमले होते रहते हैं। कुछ लोग लगातार इसमें लगे हुए हैं। ये लोग इस बात को पचा नहीं पाए कि मोदी कैसे प्रधानमंत्री बन गया, एक चायवाला कैसे प्रधानमंत्री बन गया, वे लोग इस बात को स्वीकार नहीं कर पाए हैं। बिना किसी का नाम लिए या किसी घटना का जिक्र किए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कुछ कदम उठाए, जिसके कारण इन लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






