ताज़ा खबरें
मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया,पर सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल

बरेली: जिले के विभिन्न हिस्सों में ताजिया जुलूस के दौरान हुए संघर्ष में 22 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि मोहर्रम जुलूस निकाले जाने के दौरान उक्त संघर्ष हुआ। नवाबगंज तहसील के रसोला गांव में अलग..अलग समुदाय के लोगों में ताजिया जुलूस निकालने को लेकर पत्थरबाजी हो गयी, जिससे 19 लोग घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक संघर्ष के दौरान गोलीबारी की भी खबरें हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहेरी थानाक्षेत्र में भी जुलूस निकालने को लेकर संघर्ष हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गये।जिलाधिकारी पंकज यादव ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख