ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव

आगरा: आगरा मेट्रो ट्रेन के दूसरे कॉरिडोर में दो स्टेशनों पर पाइलिंग का कार्य शुरू हो गया है। 24 महीने में कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण दो चरणों में होगा। सभी 14 स्टेशनों के लिए मिट्टी की जांच की जा रही है।

एलिवेटेड ट्रैक पर कैंट से कालिंदी विहार होंगे 14 स्टेशन

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसमें 14 स्टेशन हैं और दूरी करीब 15 किमी है। ये एलिवेटेड ट्रैक है, जिसमें 1446 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

पूरे कॉरिडोर का एक ही कंपनी निर्माण कर रही है। पहले चरण में आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज स्टेशन का निर्माण होगा। इसके लिए कैंट और सदर में पाइलिंग का कार्य शुरू हो गया है। अगले 24 महीने यानि दो साल में मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।

दूसरे चरण में हरीपर्वत से कालिंदी विहार तक नौ स्टेशन हैं। इसके निर्माण में 30 महीने लगेंगे। इसमें संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, कृषि मंडी और कालिंदी विहार स्टेशन हैं। इन स्टेशनों के लिए मिट्टी की जांच की जा रही है। ये पूरी होने पर खंभे, फुट ओवरब्रिज समेत अन्य को हटाया जाएगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख