ताज़ा खबरें
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने की व्यवस्था करे सरकार:अखि‍लेश
राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख

लखनऊ: मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज (रविवार) राजधानी में विधान भवन के सामने 10 रुपये में मध्याह्न भोजन योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मजदूरों के साथ बैठकर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के लिए शुरू की गई इस योजना को अन्य जिलों में भी शुरू किया जायेगा। भोजन की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे इसके लिए योजना को केन्द्रीयकृत रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तत्काल रोकने के लिए निगरानी की भी व्यवस्था भी की गई है। 1500 पंजीकृत श्रमिकों को शुरुआत में प्रतिदिन यह मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। लखनऊ में रविवार को दो जगह नए सचिवालय और अवध विहार योजना में मजदूरों के लिए ये योजना शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत 10 रुपये में दो तरह के भोजन की व्यवस्था की गई है। एक में, 8 रोटी, एक रसेदार और एक सूखी सब्जी, सलाद व 20 ग्राम गुड़ की व्यवस्था है, जबकि दूसरे में चावल, दाल, सब्जी, सलाद व 20 ग्राम गुड़ परोसा जाएगा।

इस भोजन को कोई भी पंजीकृत श्रमिक 10 रुपये का भुगतान कर ले सकता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख