ताज़ा खबरें
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने की व्यवस्था करे सरकार:अखि‍लेश
राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी वर्ष 2017 में होने वाला विधानसभा चुनाव भी जीतेगी, क्योंकि उन्हें किए गए विकास कार्यों पर भरोसा है। अखिलेश ने मंगलवार को कहा कि जनता एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) पर विश्वास करेगी और वह 265 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब होगी। सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी की शादी समारोह में बनारस पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश ने मीडिया से खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया, 'बनारस का विकास सपा ने किया। हमारा पूरा जोर विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने पर रहा और इसमें हम पूरी तरह सफल रहे।' अखिलेश ने कहा, 'बनारस में मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दी। मेट्रो डीपीआर के लिए 50 करोड़ रुपये अवमुक्त किए। जल्द ही मेट्रो परियोजना पर काम शुरू होगा। इनर रिंग रोड, सड़कें एवं डिवाइडर बनवाए। सीवर, ड्रेनेज, ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया। गोमती की तर्ज पर वरुणा को विकसित करने का काम शुरू कराया। जो काम बीते तीन दशक में नहीं हुआ उसे हमने महज चार साल में कर दिखाया।' मुख्यमंत्री ने कहा कि बनारस दुनिया की सबसे पुरानी सांस्कृतिक नगरी है।

इस शहर के पर्यटन विकास के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। धन की कमी आड़े नहीं आएगी। वरुणा कॉरिडोर इसी कड़ी का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सारनाथ को बौद्ध पर्यटन का केंद्र बनाने के साथ ही 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का दावा किया। सारनाथ में बौद्ध पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अलग से उपकेंद्र की स्थापना की गई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख