ताज़ा खबरें
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने की व्यवस्था करे सरकार:अखि‍लेश
राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख

लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा के एकलव्य स्टेडियम के अन्तर्राष्ट्रीय हाॅकी मैदान में एस्ट्रोटर्फ लगाए जाने का निर्णय लिया है। इस टर्फ के निर्माण में कुल 513 लाख रुपए की लागत आएगी। यह जानकारी आज (शुक्रवार) यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि समाजवादी सरकार ने खेल और खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने के लिए कई फैसले लेकर उन्हें हर संभव संसाधन उपलब्ध कराए हैं। प्रदेश में नए स्टेडियमों, नए टर्फांे, तरणतालों सहित खेलकूद से जुड़ी तमाम अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार खिलाडि़यों को गुणवत्तापूर्ण भोजन सहित अन्य खेल सुविधाएं मुहैया करा रही है। इसके फलस्वरूप प्रदेश के खिलाडि़यों ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को सम्मानित करने का कार्य भी समाजवादी सरकार कर रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख