ताज़ा खबरें
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने की व्यवस्था करे सरकार:अखि‍लेश
राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख

वाराणसी: उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के एक पोस्टर को लेकर विवाद हो गया है और सपा ने भाजपा पर लोगों के धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने और यादव की छवि को कलंकित करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि इस पोस्टर में मौर्य को ‘भगवान कृष्ण’ के रूप में दिखाया गया है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य राजनेताओं को ‘कौरव’ के रूप में चित्रित किया गया है। राज्य भाजपा अध्यक्ष के शहर आगमन से पूर्व सोशल मीडिया में वायरल होने वाला पोस्टर आज यहां के कुछ लोगों द्वारा जारी किया। हालांकि, भाजपा ने खुद इससे दूरी बनाए रखी और विवादास्पद पोस्टर के साथ किसी तरह के जुड़ाव का खंडन किया। भाजपा के विधान पाषर्द लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि भाजपा का पोस्टर से कोई लेना देना नहीं है और पाटी हमेशा से ऐसी चीजों के विरोध में रही है। यह पोस्टर रूपेश नामक एक व्यक्ति द्वारा जारी किया गया है जिसका नाम इसके नीचे दाहिने किनारे पर लिखा गया है। कथित तौर पर रूपेश ने यह पोस्टर जारी किया है।

समाजवादी पार्टी के नेता मनोज राय धूपचांदी ने भाजपा पर देवी और देवताओं के प्रतीकों का इस्तेमाल कर सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप लगाया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख