ताज़ा खबरें
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने की व्यवस्था करे सरकार:अखि‍लेश
राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज-तिरवा मार्ग पर निर्मित किए जा रहे पुल को चार लेन की जगह दो लेन का बनाने तथा इसे चार लेन करने के लिए मांगी गई अनुमति में अनावश्यक विलंब के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्देश बुधबार को अपने सरकारी आवास पर लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत इस प्रकरण की समीक्षा के दौरान दिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जनपद कन्नौज में विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलांयास के दौरान कन्नौज-तिरवा मार्ग का मौके पर निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि इस मार्ग पर बनने वाला पुल दो लेन का है, जबकि इसे चार लेन का होना चाहिए था। जानकारी प्राप्त करने पर उन्हें पता चला कि इसे चार लेन का बनाए जाने के संबंध में अनुमति का प्रस्ताव मांगा गया था, जिसमें अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने इस पर गहरा असंतोष व्यक्त किया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत निर्मित किए जा रहे इस मार्ग के कार्याें की समीक्षा की और मानकों का पालन न करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्याें में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि अगले साल आम चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा सभी जिला मुख्यालयों को चार लेन के मार्गों से जोड़ने का निर्णय पूर्व में ही लिया जा चुका है। इसके क्रम में प्रदेश में गुणवत्तायुक्त सड़कों के निर्माण का कार्य तीव्रता से किया जा रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख