ताज़ा खबरें
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने की व्यवस्था करे सरकार:अखि‍लेश
राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने आजीवन दलितों, उपेक्षितों, शोषितों, अल्पसंख्यकों तथा पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। समाज में व्याप्त गैर बराबरी की भावना दूर करने तथा सामाजिक न्याय दिलाने के लिए संविधान में अनेक प्राविधान किये। डाॅ. अंबेडकर का मानना था कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करके ही एक आदर्श समाज की स्थापना संभव है। यादव ने कहा कि महापुरूषों का चिंतन, विचारधारा तथा संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी होता हैं। उन्होंने कहा कि डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख