ताज़ा खबरें
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने की व्यवस्था करे सरकार:अखि‍लेश
राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इत्र के लिये मशहूर कन्नौज की खुशबू को अन्तरराष्ट्रीय फलक तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षा के साथ आज इंटरनेशनल परफ्यूम म्यूजियम एवं परफ्यूम पार्क का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कन्नौज के लिए खजाना खोलते हुए आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका और विकास कार्यो का हवाला देकर जनता से समर्थन तथा सहयोग मांगा। अखिलेश ने इंटरनेशनल परफ्यूम म्यूजियम एवं परफ्यूम पार्क के शिलान्यास अवसर पर कहा कि कन्नौज के इत्र उद्योग को आने वाले दिनों में विश्व में नयी पहचान मिलेगी। परफ्यूम म्यूजियम एवं परफ्यूम पार्क के बनने से इत्र उद्योग नई ऊंचाइयों को छुएगा। कन्नौज से अपने संबंधों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोहिया और नेता जी :सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव: के बाद कन्नौज ने उन्हें सांसद बनाया और फिर उनकी पत्नी डिम्पल को निर्विरोध चुनकर नया इतिहास रच दिया। हम सत्ता में रहे या न रहें यहां के लोगों ने हमेशा हमारा साथ दिया है और कन्नौज से उनके आत्मीय संबंध हैं। मुख्यमंत्री ने बडनपुर वीरहार ठठिया क्षेत्र में एक लाख लीटर की क्षमता के डेयरी प्लांट की आधारशिला भी रखी।

उन्होंने 116456. 59 लाख की 106 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 150 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने लैपटॉप सहित 12 योजनाओं के 3400 से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया, जिसमें कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन, कौशल विकास सहित कई योजनाएं शामिल हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख