ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि झूठे नारों से देश नहीं चलने वाला है क्योंकि झूठे नारे देकर प्रदेश की जनता का वोट हथियाने वाली केन्द्र की भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है। अखिलेश यहां सठियांव स्थित चीनी मिल परिसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘झूठे नारे देकर प्रदेश की जनता का वोट हथियाकर सत्ता में आने वाली केन्द्र की भाजपा सरकार की पोल अब खुल चुकी है। झूठे नारों से देश नहीं चलेगा।’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है और सपा सरकार ने पिछले चार साल के दौरान अपने सभी चुनावी वायदे पूरे कर दिये हैं। मुख्यमंत्री ने सपा सरकार की ओर से चलाये जा रहे कार्यक्रमों का जिक्र किया और राज्य में चल रही परियोजनाओं तथा अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख