ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव

आगरा: विहिप नेता अरूण माहौर की श्रद्धांजलि सभा में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के कारण पुलिस ने भाजपा महिला नेता कुंदनिका शर्मा को उनके आवास से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल टेस्ट के बाद कुंदनिका को शाम करीब पांच बजे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। उन्हें दो अप्रैल तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई। हजारों भाजपा समर्थक अदालत परिसर में इकट्ठा होकर नारेबाजी कर रहे थे। अदालत में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। क्षेत्राधिकारी मनीषा सिंह ने बताया कि कुंदनिका शर्मा को जमानत दे दी गई। पिछले माह आगरा में चालीस वर्षीय माहौर को गोली मार दी गई थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख