ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव

लखनऊ: लखनऊ में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के संविदा कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ये कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे और जैसे ही विधानसभा मार्च के लिए निकले पुलिस ने बर्बर तरीके से लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। बाद में भगदड़ का माहौल बन गया और संविदा कर्मचारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 10 से ज्यादा कर्मचारियों को हिरासत में लिया है

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख