ताज़ा खबरें
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव
'संघर्ष विराम में नहीं थी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता': विदेश सचिव मिस्री
मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर में कथित रूप से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 15-वर्षीय लड़की दूसरों के घरों में कामकाज किया करती थी। सोमवार को वह अपनी बड़ी बहन के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में कुलदीप नामक व्यक्ति तथा उसके कुछ साथियों ने दोनों को रोक लिया। आरोप है कि कुलदीप और उसके साथियों ने दोनों लड़कियों से छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उन्होंने छोटी बहन को गोली मार दी और भाग गए। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृत लड़की के पिता की तहरीर पर कुलदीप और पुजारी नामक उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

तीसरे अभियुक्त लोकेश की तलाश की जा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख